Advertisment

Shashi Tharoor in Bhopal : गांधी परिवार को लेकर शशि थरूर का बड़ा बयान!

author-image
Preeti Dwivedi
Shashi Tharoor in Bhopal : गांधी परिवार को लेकर शशि थरूर का बड़ा बयान!

भोपाल। शहर में आए शशि थरूर ने कहा है कि अध्यक्ष कोई भी बने, फैसले गांधी परिवार की सहमति से ही होंगे। आपको बता दें शशि थरूर
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के उम्मीदवार हैं। इस मौके पर शशि थरूर ने की गांधी परिवार की जमकर तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी सोनिया गांधी प्रियंका गांधी चुनाव प्रक्रिया से खुश है।

Advertisment

गांधी परिवार निष्पक्ष है—
शशि थरूर ने कहा कि साधारण कार्यकर्ता जो डेलीगेट्स है उनके फोन मेरे पास आ रहे है समर्थन दे रहे है। ये गुप्त मतदान है इसमे किसी को कोई जानकारी नही होगी कि कौन किस को वोट दे रहा है। उन्होंने कहा कि गांधी परिवार निष्पक्ष है। जो मतपत्र दिया जाएगा उसका रंग एक जैसा है। आपको बता दें शशि थरूर ने ये बातें प्रतिनिधि बैठक में अपने उध्बोधन में कहीं। उन्होंने कहा कि मैं आभारी हूं आपका समय मिला। पहला पीसीसी है जो हेड क्वाटर के निर्देश का पालन कर रहा है। आप ने दोनो प्रत्याशियों को समान रूप से सम्मान दिया है। सोनिया गांधी को बधाई जिन्होंने अध्यक्ष चुनने का मौका कार्यकर्ताओ को दिया। मूल्य और सिद्धान्त पर हम लोग चल रहे है।
पार्टी को अंदर से मजबूत बनाना है।

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष उम्मीदवार शशि थरूर के बगावती तेवर —

हालांकि अपने भाषण में शशि थरूर के कुछ बगावती तेवर भी नजर आए। उन्होंने कहा कि हम लगातार चुनाव हार रहे हैं। कार्यकर्ताओ को महसूस नही होता कि मैं भी पार्टी का भागीदार हूं। केंद्रीय नेतृत्व से मिलना आसान नही है। ऐसा अध्यक्ष हो कम से कम सप्ताह में दो बार तो मिले। पीसीसी डेलीगेट्स को कभी कुछ करने का मौका नही मिला। 22 साल के बाद पीसीसी डेलीगेट्स को वोट डालने का मौका मिला है। इसी के साथ पार्टी के अंदर नई ऊर्जा लाने के लिए कवायत है।

Shashi Tharoor in Bhopal : MP news mp hindi news mp congress news MP Breaking News Congress Bansal News bansal hindi news
Advertisment
चैनल से जुड़ें