Advertisment

National Youth Congress President: राष्‍ट्रीय यूथ कांग्रेस की दौड़ में छत्‍तीसगढ़ की शशि सिंह, रेस में 8 नाम; इंटरव्‍यू लेंगे राहुल गांधी

National Youth Congress President: राष्‍ट्रीय यूथ कांग्रेस की दौड़ में छत्‍तीसगढ़ की शशि सिंह, रेस में 8 नाम; इंटरव्‍यू लेंगे राहुल गांधी

author-image
Sanjeet Kumar
National Youth Congress President

National Youth Congress President

National Youth Congress President: अखिल भारतीय राष्‍ट्रीय कांग्रेस के सूत्रों से छत्‍तीसगढ़ के लिए बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। छत्‍तीसगढ़ की राजनीति में खास पैठ रखने वाली शशि सिंह का कद अब राष्‍ट्रीय राजनीति में बढ़ सकता है।

Advertisment

सरगुजा लोकसभा सीट से प्रत्‍याशी रही शशि सिंह को राष्‍ट्रीय राजनीति में बड़ी जिम्‍मेदारी मिल सकती है। यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष (National Youth Congress President)  को लेकर कांग्रेस तैयारी कर रही है। इसके लिए पूरे देश से 8 नामों की लिस्‍ट है। इसमें से एक नाम पर सहमति बनेगी। इन आठ नामों में छत्‍तीसगढ़ की शशि सिंह का नाम भी शामिल है। इन सभी 8 व्‍यक्तियों का पहले राहुल गांधी इंटरव्‍यू लेंगे। इसके बाद नाम तय होगा।

चिंतामणि महाराज के सामने लड़ा चुनाव

सरगुजा लोकसभा सीट से चिंतामणि महाराज के खिलाफ सांसद का चुनाव शशि सिंह ने लड़ा था। अब उनको कांग्रेस बड़ी जिम्‍मेदारी (National Youth Congress President)  देने वाली है। इससे पहले रविवार को ही शशि दिल्‍ली पहुंच गईं थी। बता दें कि सरगुजा छत्‍तीसगढ़ की शशि सिंह का नाम देश के 8 दिग्‍गज कांग्रेस लीडर्स की रेस में शामिल है। जिसका चयन राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष के लिए होगा।

सभी का राहुल गांधी करेंगे इंटरव्‍यू

देशभर से जिन नेताओं के नाम शामिल किए गए हैं। उनमें सरगुजा की शशि सिंह का नाम भी है। इन आठ नाम में से एक नाम यूथ कांग्रेस राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष (National Youth Congress President) के लिए चुना जाएगा। इसको लेकर अखिल भारतीय राष्‍ट्रीय कांग्रेस ने नई रणनीति तैयार की है। इस रणनीति के तहत लीडर वाली क्‍वालिटी सबसे ज्‍यादा किसमें है। इसको लेकर सभी 8 नेताओं का इंटरव्‍यू लिया जाएगा। यह इंटरव्‍यू राहुल गांधी स्‍वयं करेंगे। वे हर लीडर से वन-टू-वन करेंगे। इसके बाद एक नाम पर सहमति बना दी जाएगी।

Advertisment

एकमात्र आदिवासी नेत्री जो दौड़ में

छत्तीसगढ़ से शशि सिंह एकमात्र आदिवासी कांग्रेस नेत्री है जिसका नाम राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष (National Youth Congress President) की दौड़ में शामिल हुआ है। जो कि यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की दौड़ में शामिल हुई हैं।

बता दें कि शशि सिंह के पिता दिवगंत नेता तुलेश्वर सिंह अजीत जोगी सरकार में मंत्री रहे थे। शशि को राजनीति विरासत में मिली है। इसी दौरान कांग्रेस (National Youth Congress President) ने उन पर लोकसभा चुनाव में भरोसा जताया था, हालांकि वे सरगुजा लोकसभा सीट से सांसद का चुनाव लड़कर हार गई। लेकिन उन्‍होंने चिंतामणि महाराज को चुनाव में कड़ी टक्कर दी और पार्टी में अपना कद बढ़ाया। इसी का नतीजा है कि वे राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष की दौड़ में शामिल हो गईं।

देशभर के 8 नामों में से चार प्रमुख

बता दें कि शशि के साथ ही देशभर से सात नाम शॉर्ट लिस्‍ट किए गए हैं। इनमें से भी चार नाम अभी सामने आए हैं। इन प्रमुख चार नामों में राजस्थान के MLA अभिमन्यु पूनिया,  हरियाणा यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष (National Youth Congress President) दिव्यांशु बुद्धिराजा। इसके अलावा बिहार यूथ कांग्रेस अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीबदास का नाम है। इनसे राहुल गांधी वन-टू-वन करेंगे। शशि सहित इन्हीं 4 नेताओं में एक को यूथ कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाएगा।

Advertisment

गुजरात प्रभारी है शशि सिंह

राहुल गांधी की करीबी मानी जाने वाली शशि सिंह को जब सरगुजा लोकसभा प्रत्‍याशी बनाया गया था, तब पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने समर्थन किया था। वह काफी कम अंतर से चुनाव हारीं हैं। इसके बाद उन्‍हें गुजरात में यूथ कांग्रेस का प्रभारी नियुक्‍त किय गया है।

ये खबर भी पढ़ें: CG Inter-Caste Marriage Scam: शादीशुदा पुरुषों ने इंटर कास्‍ट विवाह प्रोत्‍साहन योजना से हड़पे 32 लाख, 13 के खिलाफ FIR का आदेश

आदिवासी चेहरे की तलाश कर रही कांग्रेस

यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष (National Youth Congress President) के लिए 8 नाम तय किए गए हैं। इस दौरान केंद्रीय कांग्रेस से जानकारी निकलकर सामने आ रही है कि शीर्ष पदाधिकारी और संगठन के अंदर यूथ कांग्रेस अध्‍यक्ष को लेकर चर्चा है। इस चर्चा में अध्‍यक्ष की उम्र ज्‍यादा न हो। वहीं कांग्रेस नेतृत्‍व अब आदिवासी चेहरे की तलाश कर रहा है। इसी के चलते शशि का नाम आगे चल रहा है।

Advertisment

ये खबर भी पढ़ें: CG RTO Employee Transfer: छत्‍तीसगढ़ के परिवहन विभाग में एक साथ 200 अधिकारी-कर्मचारियों के ट्रांसफर, देखें लिस्‍ट

chhattisgarh news hindi news CG news Bansal News congress leader CG Politics cg politics news surguja news Congress leader Shashi Singh Shashi Singh National Youth Congress President National Youth Congress President election amikapur news
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें