/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/06/share-3.jpg)
मुंबई। (भाषा) एशियाई शेयर बाजारों के नकारात्मक रुख के बीच प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गुरुवार को शुरुआती कारोबार के दौरान सुस्ती देखने को मिली। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 3.34 अंक या 0.01 प्रतिशत बढ़कर 53,058.10 पर कारोबार कर रहा था, जबकि व्यापक एनएसई निफ्टी 8.95 अंक या 0.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 15,870.70 पर था।
07.07.2021
Top Turnovers pic.twitter.com/pfGkJOossh— BSE India (@BSEIndia) July 7, 2021
सेंसेक्स में सबसे अधिक दो प्रतिशत की बढ़त बजाज ऑटो में हुई। इसके अलावा टेक महिंद्रा, एनटीपीसी, इंडसइंड बैंक, पावरग्रिड, एमएंडएम और एचसीएल टेक भी बढ़त दर्ज करने वाले शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर अल्ट्राटेक सीमेंट, एचयूएल, सन फार्मा और नेस्ले इंडिया लाल निशान में थे। पिछले सत्र में सेंसेक्स 193.58 अंक या 0.37 प्रतिशत चढ़कर 53,054.76 पर और निफ्टी 61.40 अंक या 0.39 प्रतिशत बढ़कर 15,879.65 पर बंद हुआ था। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को सकल आधार पर 532.94 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.01 प्रतिशत बढ़कर 73.44 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।
https://twitter.com/BSEIndia/status/1412725664231280640
एशिया में तेज गिरावट
एशिया के शेयर बाजारों में तेज गिरावट है। जापान का निक्केई लगभग 0.80% कमजोर है। चीन के शंघाई कंपोजिट में 0.60% की गिरावट है। हांगकांग के हैंगसेंग में 1.80% की कमजोरी है। कोरिया का कोस्पी 0.61% नीचे ट्रेड कर रहा है। ऑस्ट्रेलिया के ऑल ऑर्डनरी में लगभग 0.1% की बढ़त है।
यूरोपीय बाजारों में मजबूती
बुधवार को यूरोपीय बाजारों में मजबूती रही। ब्रिटेन के FTSE में 0.71% की मजबूती आई। फ्रांस का CAC 0.31% ऊपर बंद हुआ। जर्मनी के DAX में 1.17% का उछाल आया। अमेरिकी बाजारों में भी मजबूती रही। डाओ जोंस 0.30% चढ़कर बंद हुआ। नैस्डैक में 0.01% की मामूली बढ़ोतरी हुई। S&P 500 में 0.34% की तेजी रही।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें