Advertisment

Share Market Today: सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 154 अंक टूटा, निफ्टी 47 अंक फिसला

Share Market Today: सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 154 अंक टूटा, निफ्टी 47 अंक फिसला

author-image
Bhasha
Share Market Today: सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 154 अंक टूटा, निफ्टी 47 अंक फिसला

Image Source- @airnewsalerts

मुंबई, 14 जनवरी (भाषा) इन्फोसिस (Infosys), एचसीएल टेक (HCL Tech) और एशियन पेंट्स (Asian Paints) के शेयरों में भारी बिकवाली से बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स (Sensex) 150 से अधिक अंक टूट गया।

Advertisment

बीएसई (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 154.21 अंक या 0.31 प्रतिशत के नुकसान से 49,338.11 अंक पर आ गया।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (National Stock Exchange) का निफ्टी 47.45 अंक या 0.33 प्रतिशत के नुकसान से 14,517.40 अंक पर कारोबार कर रहा था।

कारोबारियों ने कहा कि मौजूदा उच्चस्तर पर मुनाफावसूली से बाजार में उतार-चढ़ाव था।

Advertisment

सेंसेक्स की कंपनियों में एचसीएल टेक के शेयर में सबसे अधिक करीब चार प्रतिशत की गिरावट आई। इन्फोसिस, टेक महिंद्रा (Tech Mahindra), एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट (AltraTech Cement) और बजाज फाइनेंस के शेयर भी नुकसान में थे।

वहीं दूसरी ओर इंडसइंड बैंक (Indusnd Bank), आईटीसी, एलएंडटी, बजाज ऑटो (Bajaj Auto) और कोटक बैंक के शेयर लाभ में कारोबार कर रहे थे।

पिछले कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 24.79 अंक या 0.05 प्रतिशत के नुकसान से 49,492.32 अंक पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी (Nifty) 1.40 अंक या 0.01 प्रतिशत के लाभ से 14,564.85 अंक के रिकॉर्ड पर बंद हुआ था।

Advertisment

भाषा अजय

अजय

अजय

Share Market Updates Share Market Today Share Market News Share Market sensex nse Nifty Finance business bse Bansal News MP CG Bansal News
Advertisment
चैनल से जुड़ें