Advertisment

Share Market Today: हफ्ते के पहले दिन ही बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 300 अंक और निफ्टी 115 पॉइंट से लुढ़का

Share Market Today: हफ्ते के पहले दिन ही बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 300 अंक और निफ्टी 115 पॉइंट से लुढ़का, Share Market Today fell on the first day Sensex fell by 300 points and Nifty by 115 points

author-image
Shreya Bhatia
Share Market Today: शेयर बाजार में भारी उतार-चढ़ाव, 2146 शेयरों में गिरावट रही, निफ्टी भी 189 पॉइंट नीचे हुई

मुंबई। (भाषा) एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई और बजाज फाइनेंस जैसे बड़े शेयरों में गिरावट के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स सोमवार को शुरुआती कारोबार में 185 अंक से अधिक गिर गया। इस दौरान 30 शेयरों वाला सूचकांक 188.89 अंक या 0.36 फीसदी की गिरावट के साथ 52,285.87 पर था। इसी तरह, व्यापक एनएसई निफ्टी 80.65 अंक या 0.51 प्रतिशत गिरकर 15,718.70 पर आ गया।

Advertisment

सेंसेक्स में सबसे अधिक 1.65 प्रतिशत की गिरावट बजाज फाइनेंस में हुई। इसके बाद गिरने वाले शेयरों में एनटीपीसी, एसबीआई, कोटक बैंक, भारती एयरटेल, डॉ रेड्डीज और एचडीएफसी शामिल थे। दूसरी ओर इंफोसिस, रिलायंस, टीसीएस, बजाज ऑटो और ओएनजीसी में तेजी रही। पिछले सत्र में सेंसेक्स 174.29 अंक या 0.33 प्रतिशत की तेजी के साथ 52,474.76 के अपने नए उच्च स्तर पर बंद हुआ था। इसी तरह निफ्टी 61.60 अंक या 0.39 प्रतिशत बढ़कर अपने उच्चतम स्तर 15,799.35 पर पहुंच गया था। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को सकल आधार पर 18.64 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.45 प्रतिशत बढ़कर 73.02 डॉलर प्रति बैरल पर था।

अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद

शुक्रवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए थे। डाउ जोंस 0.04% की मजबूती के साथ 13.36 अंक ऊपर 34,479 पर रहा था। नैस्डैक 0.35% की तेजी के साथ 49.09 अंक ऊपर 14,069 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स 8.26 पॉइंट ऊपर 4,247 पर रहा था। इधर फ्रांस और जर्मनी के बाजार भी बढ़त के साथ बंद हुए।

Advertisment
Top stocks to buy Top Losers at Sensex Top Gainers of Nifty Top Gainers at Sensex Today earning share Titan stocks price Tech Mahindra Stock Price Today tcs Stocks to watch stocks to buy today India Stocks to buy today Stocks to buy stock markets Stock Market Today stock market tod stock market live stock market latest news stock market investment stock market india Stock Market Close Stock Market Share Market Today Share Market open update Share Market news in Share Market News Share Market Live Share Market Close Share Market Sensex Today sensex share price sensex share market Sensex open today sensex india Sensex Close Today sensex RIL Reliance Industries Stock Price ONGC Stock Price Today Nse open today nse nifty share price Nifty Close Nifty Maruti Stock price market today market live Mahindra and Mahindra Stock Price Today LT Share Price Jio market news Indusind Bank Stock price HDFC Bank Stock Price Today business news in hindi Business biz business hindi news business bse/nse share price bse sensex today bse biz best stocks to buy Bazar News in Hindi Bazar Hindi News Bajaj Finance Stock Price Today Bajaj Auto Stock Price Today Asian Paints Stock Price
Advertisment
चैनल से जुड़ें