Advertisment

Share Market Live Updates: शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 170 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी 14,590 के पार

Share Market Live Updates: शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 170 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी 14,590 के पार

author-image
Bhasha
Share Market Live Updates: शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 170 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी 14,590 के पार

मुंबई, 20 जनवरी (भाषा) अमेरिकी में ताजा प्रोत्साहन पैकेज की उम्मीद में वैश्विक शेयर बाजारों (Share Market Live Updates) में तेजी के बीच प्रमुख शेयर सूचकांक में सेंसेक्स बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 170 अंकों से अधिक की तेजी हुई।

Advertisment

इस दौरान आईटी (IT), फॉर्मा (Pharma) और ऊर्जा शेयरों  (Solar Shares) में बढ़त देखने को मिली।

बीएसई (BSE) में 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 49,508.79 पर खुला, और आगे बढ़त दर्ज करते हुए रिकॉर्ड उच्च स्तर 49,595.64 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स (Sensex) मंगलवार को 49,398.29 पर बंद हुआ था।

इसी तरह व्यापक एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) 52.25 अंक या 0.36 प्रतिशत की बढ़त के साथ 14,573.40 पर था।

Advertisment

विश्लेषकों के मुताबिक अमेरिका में एक बड़े राजकोषीय प्रोत्साहन पैकेज की घोषणा होने की उम्मीद में भारतीय शेयर बाजारों (Indian Share Market) में तेजी देखने को मिली।

सेंसेक्स में ओएनजीसी 1.33 प्रतिशत और रिलायंस 0.42 प्रतिशत बढ़ा। आईटी शेयरों में एचसीएल टेक 1.15 फीसदी, टेक महिंद्रा 1.14 फीसदी, टीसीएस 0.85 फीसदी और इंफोसिस 0.74 फीसदी बढ़ा।

हालांकि, एचयूएल, आईटीसी, एचडीएफसी बैंक, इंडसइंड बैंक और भारती एयरटेल में गिरावट हुई।

Advertisment
Share Market Live Updates Share Market Live News Share Market Live Share Market Sensex Today nse Nifty Today Finance News Finance business news business bse Bansal News Live Tv Bansal News
Advertisment
चैनल से जुड़ें