Advertisment

IPL 2025: आईपीएल मेगा ऑक्शन में नहीं मिला खरीददार, अब बतौर रिप्लेसमेंट ये 3 खिलाड़ी कर सकते हैं वापसी

Tata IPL 2025: आईपीएल 2025 की शुरुआत होने से पहले ऑक्शन में टीम फ्रैंचाइजी ने जमकर पैसा खरचा किया है। ऐसे में इस बार IPL 2025 में कई दिग्गज खिलाड़ी काफी मेहंगे बिके वहीं कुछ ऐसे खिलाड़ी भी रहे जो किसी भी फ्रैंचाइजी द्वारा नहीं खरीदे गए। लेकिन ये 3 खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्हे इस बार खरीदा तो नहीं गया पर ये किसी भी वक्त मैच पलटने का दम रखते हैं।

author-image
Bansal news
Shardul Thakur Michael Bracewell

हाइलाइट्स

  • IPL 2025 का पहला मुकाबला RCB vs KKR
  • मेगा ऑक्शन में रहे थे अनसोल्ड
  • 3 खिलाड़ी रिप्लेसमेंट के रूप में वापसी कर सकते हैं
Advertisment

3 Players Could Return as Replacement IPL 2025: आईपीएल 2025 की शुरुआत होने में महज चंद दिन रह गए हैं। ऐसे में दुनिया की सबसे पसंद की जाने वाली टी20 लीग में से एक IPL के 18वें सीजन के आगामी मैच में RCB और KKR आमने-सामने होंगे। टूर्नामंट के शुरु होने से पहले सभी टीमों के प्लेयर्स जम के पसीना बहा रहे हैं।

आईपीएल के इस सीजन के लिए खिलाड़ी तो तैयार हैं। लेकिन इससे पहले कई खिलाड़ी चोटिल हो चुके हैं। जिससे उनके खेलने को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। इस कारण रिप्लेसमेंट के तौर पर कई नए नाम सामने आ रहे हैं। उन खिलाड़ियों के लिए यह एक अच्छा मौका हो सकता है, जो मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे। तो चलिए जानते हैं वे 3 बड़े खिलाड़ी जो आईपीएल 2025 में रिप्लेसमेंट के रूप में वापसी कर सकते हैं।

दासुन शनाका

दासुन शनाका ने पूर्व में श्रीलंका के लिए कप्तानी की है। वे एक बेहतरीन ऑलराउंडर खिलाड़ी रहे हैं। उन्होने श्रीलंका के लिए इंटरनेशनल मैचों में बल्ले और गेंद दोनो से ही अच्छा प्रदर्शन किया है। वे पहले आईपीएल में गुजरात टाइटंस के लिए खेल चुके हैं। हालांकि इस बार वे मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे। वहीं इस बार दासुन शनाका को दिल्ली कैपिटल्स के कैंप में ट्रेनिंग सेशन में देखा गया है। ये कहना गलत नहीं होगा कि गुजरात टाइटंस उन्हे रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में जगह दे सकती है।

Advertisment

माइकल ब्रेसवेल

माइकल ब्रेसवेल न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी के रुप में सामने उभरकर आए हैं। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में उन्होने बतौर ऑलराउंडर कमाल का प्रदर्शन किया था। ये कीवी ऑलराउंडर आईपीएल 2025 खरीदा तो नहीं गया है पर अपने प्रदर्शन से इस मेगा इवेंट में रिप्लेसमेंट के तौर पर दावेदारी पेश की है। ब्रेसवेल आईपीएल में रिप्लेसमेंट के तौर पर किसी भी टीम में जगह ले सकते हैं।

शार्दुल ठाकुर

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी शार्दुल ठाकुर का मेगा इवेंट में अनसोल्ड रहना हैरान कर देने से कम नहीं था। शार्दुल ठाकुर ने समय आने पर बल्ले और गेंद दोनो से ही भारत की नैया डूबने से बचाई है। अनसोल्ड रहने के बाद अब शार्दुल के लिए रिप्लेसमेंट के रूप में वापसी के रास्ते खुल सकते हैं। उन्हें लखनऊ सुपरजायंट्स के नेट सत्र में गेंदबाजी करते हुए देखा गया था। हाल ही में उन्होंने घरेलू क्रिकेट में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इसी कारण उन्हें आईपीएल के 18वें सीजन में खेलने का मौका मिल सकता है।

IPL 2025: IPL में किस टीम के पास है कौन सी ओपनिंग जोड़ी? ये रही सभी 10 टीमों की प्लेइंग इलेवन

Advertisment
Tata IPL 2025 Shardul Thakur IPL Michael Bracewell IPL IPL replacement players IPL 2025 updates IPL 2025 un-sold players IPL 2025 team updates IPL 2025 stars IPL 2025 star replacements. IPL 2025 squad IPL 2025 predictions IPL 2025 players return IPL 2025 cricket IPL 2025 Dasun Shanaka IPL 3 Players Could Return as Replacement IPL 2025 2025 RCB vs KKR
Advertisment
चैनल से जुड़ें