Advertisment

Shardiya Navratri muhurta 2021 : इस बार पंचमी के साथ मनेगी षष्ठी, शारदीय नवरात्र इस बार आठ दिन के, मुहूर्त और विधि

Shardiya Navratri muhurta 2021 : इस बार पंचमी के साथ मनेगी षष्ठी, शारदीय नवरात्र इस बार आठ दिन के, मुहूर्त और विधि Shardiya Navratri muhurta 2021: This time with Panchami Manegi Shashthi, Shardiya Navratra this time for eight days, Muhurta and method

author-image
Preeti Dwivedi
Shardiya Navratri muhurta 2021 : इस बार पंचमी के साथ मनेगी षष्ठी, शारदीय नवरात्र इस बार आठ दिन के, मुहूर्त और विधि

नई दिल्ली। वैसे तो नवरात्र Shardiya Navratri muhurta 2021 नौ दिनों के होते है। ले​किन इस बार शारदीय नवरात्र नौ दिन के न होेकर आठ दिन के होंगे। ​इसमें पंचमी और षष्ठी तिथि एक ही दिन रहेगी। ज्योतिषाचार्य पंडित राम गोविन्द शास्त्री के अनुसार अष्टमी सात दिन की और नंवमी आठ दिन की मनाई जाएगी। पंचमी और षष्ठी को साथ में मनाया जाएगा।

Advertisment

कब है दुर्गा पूजा व कलश स्थापना
नवरात्रि पर्व की शुरूआत कलश स्थापना से की जाती है। शरद नवरात्रि में 07 अक्टूबर 2021 को कलश स्थापना यानि घटस्थापना की जाएगी। आइए हम आपको बताते हैं कि मां के नौ दिनों में कौन से दिन का क्या मुहूर्त हैं और किस दिन मां के कौन से रूप की पूजा की जाएगी।

ऐसे करें घट स्थापना
घट स्थापना के लिए मिट्टी के बर्तन में सात प्रकार के अनाज रखें। फिर कलश में स्वच्छ जल भरकर उसे मिट्टी के पात्र के ऊपर रख दें। अब कलश के ऊपर पत्ते रखें और लाल वस्त्र में नारियल बांध कर रखें। अब भगवान गणेश व कलश की पूजा कर देवी का आह्वान करें।

घट स्थापना मुहूर्त
इस वर्ष नवरात्रि का पावन त्योहार 7 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। जो 15 अक्टूबर तक रहेगा। चैत्र नवरात्रि की तरह अश्विन महीने की नवरात्र में घरों में घट स्थापना की जाती है। इस साल घट स्थापना के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 06 बजकर 17 मिनट से 10 बजकर 11 मिनट तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 46 मिनट से दोपहर 12 बजकर 32 मिनट तक रहेगा। वहीं पारण का मुहूर्त 15 अक्टूबर शाम 06 बजकर 22 मिनट के बाद रहेगा।

Advertisment

तिथि के क्षय होने से होगा ऐसा
ज्योतिषाचार्यों की माने तो जब एक दिन में दो तिथि एक साथ पड़ जाती है तो ऐसा होता है। इस बार भी पंचमी और षष्ठी तिथि सोमवार को एक ही दिन पड़ेगी। जिसके चलते ऐसा हो रहा है। यानि इस बार नवमें दिन विजया दशमी मनाई जाएगी। इसी के साथ नव रात्र के पर्व की समाप्ति हो जाएगी।

नवरात्रि 2021 (Navratri 2021 Start and End Date)
नवरात्रि प्रारंभ- 7 अक्टूबर 2021, गुरुवार
नवरात्रि नवमी तिथि- 14 अक्टूबर 2021, गुरुवार
नवरात्रि दशमी तिथि- 15 अक्टूबर 2021, शुक्रवार
घटस्थापना तिथि- 7 अक्टूबर 2021, गुरुवार

नवरात्रि घट स्थापना when is navratri 2021 vrat-tyohar topnews Thursday spiritual Shardiye Navratra muhurta 2021 shardiya navratri sharadiya navratri 2021 sharad navratri 2021 Pradesh Breaking Hindi navratri significance Navratri 2021 Start and End Date Navratri 2021 Start & End Dates navratri 2021 october ashtami date navratri 2021 october navratri 2021 in india navratri 2021 colours with date october Navratri 2021 navratri naidunia MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi kalash sthapana 2021 Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP hindi news ghatasthapana vidhi ghatasthapana shubh muhurat ghatasthapana Ganesh chaturthi Muhurt colour 2021 friday dharam news bansal news today Bansal News bansal mp news today bansal mp news adhya 7 October 15 october
Advertisment
चैनल से जुड़ें