Advertisment

Shardiya Navratri 2023: कन्या भोजन के तुरंत बाद क्यों नहीं करनी चाहिए सफाई, जानें इससे जुड़ी जरूरी बातें

Shardiya Navratri 2023: कन्या भोजन के तुरंत बाद क्यों नहीं करनी चाहिए सफाई, जानें इससे जुड़ी जरूरी बातें, शारदीय नवरात्रि चल रही हैं।

author-image
Preeti Dwivedi
Shardiya Navratri 2023: कन्या भोजन के तुरंत बाद क्यों नहीं करनी चाहिए सफाई, जानें इससे जुड़ी जरूरी बातें

Shardiya Navratri 2023 kanya pujan: शारदीय नवरात्रि चल रही हैं। 23 अक्टूबर को इनका समापन हो जाएगा। ऐसे में भक्त पूरे नौ दिनों में किसी भी दिन घरों में कन्या पूजन कराते हैं। वो इसलिए क्योंकि इस दौरान कन्या पूजन का विशेष महत्व होता है। भक्त मां को रूप में कन्या भोजन करते हैं। पर क्या आप जानते हैं कि कन्या पूजन में कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना जरूरी होता है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि कन्या पूजन के तुरंत बाद सफाई क्यों नहीं ​करनी चाहिए।

Advertisment

कन्या पूजन के दौरान इन बातों का रखें खास ध्यान

आप जब भी घर पर कन्याओं को भोजन पर बुलाएं तो सीधे भोजन न कराएं।

पहले कन्याओं के चरणों को धोएं। इसके बाद कन्याओं को पूर्व दिशा की ओर मुख करके साफ आसन पर बैठाएं।

इसके बाद उन्हें कुमकुम और चावल का टीका लगाएं।

सभी को विधि-विधान को करने के बाद ही कन्याओं को खीर, पूड़ी, सब्‍जी और हलवा चने का प्रसाद ग्रहण करने को दें।

इस दौरान इस बात का ध्यान रखें उन्हें जरूरत के अनुसार भोजन करने दें।

भोजन खाने के लिए जबरदस्ती न करें।

कन्याओं को इन चीजों की भेंट देकर करें विदा

आप कोशिश करें जब भी कन्याओं को भोजन कराएं तो उन्हें उपहार में अपनी सामर्थ के अनुसार उपहार दें। कोशिश करें कि उन्हें लाल चुनरी, मिठाई, बर्तन या सिक्के भेंट किए जाएं। इसके बाद उनके पैर पड़ना न भूलें।

Advertisment

किस उम्र की कन्याओं को कराना चाहिए भोजन

कन्या पूजन में जहां तक संभव हो सके। 2 से लेकर 10 वर्ष तक की कन्याओं को शामिल किया जाना चाहिए। इतना ही नहीं कन्या पूजन में कम से कम नौ देवियां जरूर होनी चाहिए। इन्हें मां का रूप मानने से मां का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

इन बातों का रखें विशेष ध्यान

घर पर जब भी कन्याओं का पूजन के लिए बुलाएं उन्हें अपमानित न करें। किसी भी कन्या को डांटें नहीं। पूरी श्रद्धा भाव से उनका पूजन करें।

भूलकर भी कन्याओं को बासा भोजन न कराएं। ये बेहद अशुभ माना जाता है।

इस बात का ध्यान रखें कि कन्या पूजन के तुरंत बाद सफाई न करें।

अगर आप कन्या भोजन नहीं करा पा रहे हैं तो भोजन भेजकर भी दान किया जा सकता है।

Advertisment

इस दिन के भोजन में लहसुन और प्याज का भोजन नहीं बनाना चाहिए।

कन्याओं को भोजन कराने से पहले उसे जूठा न करें।

कन्याओं को प्रसाद देने के बाद ही भोजन ग्रहण करें।

इतनी उम्र की कन्याओं को कराना चाहिए भोजन

कन्‍या पूजन में शामिल करने के लिए 2 से 10 वर्ष की कन्‍याओं को बुलाना चाहिए। इनकी संख्‍या कम से कम 9 तक होनी चाहिए। कन्‍या पूजन के दौरान कन्‍याओं को माता रानी का रूप समझकर पूजा करनी चाहिए। मान्‍यता है कि यदि अव‍िवाहित कन्‍याएं ऐसा करती हैं तो उनके शीघ्र विवाह के योग बनते हैं।

shardiya navratri 2023, navratri 2023, kanya pujan 2023, navratri kanya pujan 2023, kanya bhojan tips, shardiya navratri 2023 in hindi, jyotish, bansal news

Bansal News jyotish navratri 2023 "shardiya navratri 2023 Kanya Pujan 2023 Shardiya Navratri 2023 in hindi kanya bhojan tips navratri kanya pujan 2023
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें