Advertisment

Shardiya Navratri 2023: नवरात्रि में क्‍यों बोए जाते हैं जवारे? जानिए कैसे करें शुभ संकेतों की पहचान

इस साल 15 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि शुरू हो रही हैं। इस दौरान लोग आपने घरों में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा अर्चना की करते हैं।

author-image
Bansal News
Shardiya Navratri 2023: नवरात्रि में क्‍यों बोए जाते हैं जवारे? जानिए कैसे करें शुभ संकेतों की पहचान

Shardiya Navratri 2023: इस साल 15 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि शुरू हो रही हैं। इस दौरान लोग आपने घरों में में अखंड ज्योति जलाते और मां दुर्गा के नौ रूपों की विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना की करते हैं।

Advertisment

हिंदू धर्म में वैसे तो कई धार्मिक पर्व मनाए जाते हैं और सभी के अलग-अलग रीति-रिवाज होते हैं। इन्हीं में से एक नवरात्रि का पर्व है। जिसमें कलश स्थापना और जवारे बोने का बहुत महत्व होता है।

बता दें कि नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना के साथ ही जवारे बोए जाते हैं। कहा जाता है कि इसके बिना दुर्गा मां की पूजा अधूरी रह जाती है।

लेकिन कई लोगों को यह पता नहीं होता है कि अखिर नवरात्रि में जवारे क्‍यों बोए जाते हैं। आज हम इसी को लेकर चर्चा करें।

Advertisment

क्‍या है जौ बोने की पौराणिक कथा?

धर्मग्रंथों के अनुसार कहा जाता है भगवान ब्रह्मा जी ने जब सृष्टि की स्थापना की, तो इस धरती पर वनस्पतियों में सबसे पहले विकसित होने वाली फसल ‘जौ’ थी। यही कारण है कि  नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना के साथ ज्वारे बोए जाते हैं।

पौराणिक कथाओं के मुताबिक, ‘जौ’ को भगवान ब्रह्मा जी का प्रतीक भी माना गया है। साथ ही सृष्टि पर उगने वाली पहली फसल भी ‘जौ’ ही है। यही कारण है कि देवी-देवताओं की पूजा करते सयम या हवन पूजन के दौरान ‘जौ’ को अर्पित किया जाता है।

जवारे देते हैं ये संकेत

कहा जाता है कि नवरात्रि में बोए गए जवारे दो से तीन दिन मे अंकुरित हो जाते हैं, आगर यह नहीं उगे तो आने वाले सयम में आपके लिए अच्‍छे संकेत नहीं हैं।

Advertisment

मान्‍यता है कि अगर दो-तीन दिन में यदि जवारे अंकुरित नहीं होते हैं, तो इसका मतलब है कि आपको कड़ी मेहनत के बाद ही फल मिलेगा।

शास्‍त्रों के मुताबिक कहा जाता है कि ‘जौ’ के उग जाने के बाद जब उनका का रंग नीचे से आधा पीला और ऊपर से आधा हरा हो, तो आने वाला समय हमारे लिए ठीक नहीं है।

जवारे यदि सफेद या हरे रंग में उग रहे हैं, तो यह हमारे लिए शुभ संकेत देते हैं। ऐसा कहा जाता है कि हमारी पूजा सफल हो गई और आने वाला सयम खुशियों से भरा होगा।

Advertisment

नोट- यहां दी गई जानकारी केबल सूचना योग्‍य है। बंसल न्‍यूज इसकी पुष्टी नहीं करता  है। किसी भी उपाय को अपनाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

ये भी पढ़ें: 

RITES Recruitment 2023: रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनॉमिक सर्विस ने निकाली कई पद पर वैकेंसी, इस लिंक से करें आवेदन

Best Yoga for Eyesight: आपकी आंखों की सेहत को बेहतर बनाने में मदद करते है ये योगासन, जानिए इनके बारे में

Bangalore Metro: बेंगलुरु मेट्रो की पर्पल लाइन आज से शुरू, ट्रैफिक जाम से मिलेगी निजात

Relationship Tips: कितना करता है आपका पार्टनर आपकी इज्जत, इन 5 संकेतों से ऐसे लगाएं पता

Relationship Tips: कितना करता है आपका पार्टनर आपकी इज्जत, इन 5 संकेतों से ऐसे लगाएं पता

Shardiya Navratri 2023, Jaware, Navratri 2023, Navratri me Kaise boan Jowar, Jowar bone ki vidhi, Navratri me vastu tips, Navratri kyon bote hai Jaware

navratri 2023 "shardiya navratri 2023 Jaware Jowar bone ki vidhi Navratri kyon bote hai Jaware Navratri me Kaise boan Jowar Navratri me vastu tips
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें