Advertisment

Shardiya Navratri 2023: कैसा होना चाहिए नवरात्रि की पूजा का हवन कुंड, ये आकार होता है शुभ

कैसा होना चाहिए नवरात्रि की पूजा का हवन कुंड, पंडित रामगोविंद शास्त्री के अनुसार कि नवरात्रि की पूजा का हवन कुंड कैसा होना चाहिए।

author-image
Preeti Dwivedi
Shardiya Navratri 2023: कैसा होना चाहिए नवरात्रि की पूजा का हवन कुंड, ये आकार होता है शुभ

Shardiya Navratri 2023 Havan Kund Vastu: 15 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि शुरू हो रहे हैं। नवरात्रि में नौ दिनों का बड़ा महत्व होता है। भक्त पूरे विधि विधान से माता रानी को प्रसन्न करने में लग जाते हैं। तरह-तरह के उपाय करके मां को प्रसन्न किया जाता है। घरों में हवन भी किया जाता है। पर क्या आप जानते हैं नवरात्रि की पूजा का हवन कुंड कैसा होना चाहिए। किस आकार का हवन कुंड मां दुर्गा की पूजा में उपयोग करना चाहिए। यदि नहीं तो चलिए जानते हैं कि पंडित रामगोविंद शास्त्री के अनुसार कि नवरात्रि की पूजा का हवन कुंड कैसा होना चाहिए।

Advertisment

हवन कुंड का कौन सा आकार होता है शुभ

अगर आप भी नवरात्रि में हवन कुंड खरीदने की तैयारी कर रहे हैं या हवन कुंड खरीदने जा रहे हैं, तो खरीदने से पहले आप जान लें, कि कौन सा हवन कुंड आपको शुभ फल प्रदान कर मां दुर्गा की कृपा दृष्टि बरसाएगा।

कितने आकार के होते हैं हवन कुंड

ज्योतिषाचार्यो के अनुसार किसी भी पूजा को तब तक पूर्ण नहीं माना जाता जब तक हवन नहीं किया जाता है। जी हां अगर आप भी मां दुर्गा की उपासना में लगने वाले हैं, तो आपको पता होना चाहिए कि हवन कुंड कई तरह होते हैं। बाजार में चोकोर, त्रिकोण, गोल, षठकोण आदि आकार के होते हैं।

मां दुर्गा के हवन में किस आकार का हवन कुंड होना चाहिए

ज्योतिषाचार्य पंडित राम गोविंद शास्त्री के अनुसार नवरात्रि में अगर आप घरों में हवन कर रहे हैं तो आपको त्रिकोण आकार का हवन कुंड उपयोग करना चाहिए। इसके पीछे भी एक वजह हैं। देवी के तीन रूपों में श्री महाकाली, श्री महालक्ष्मी और श्री महा सरस्वती को सर्वोपरी माना गया है।

Advertisment

हवन किन चीजों से करना चाहिए

माता रानी के हवन में मुख्य रूप से गूगल, कमल घटा, घी का उपयोग जरूर करना चाहिए। ज्योतिषाचार्य के अनुसार मां दुर्गा का जब भी हवन करें तो उनके लिए खीर, घी का हवन बेहद शुभ माना जाता है। अगर गाय के शुद्ध घी से हवन किया जाए तो इससे सभी देवता तृप्त हो जाते हैं। आहूति देते समय सभी नौ देवियों के नाम की आहूति तो देना ही चाहिए। साथ ही 108 बार नर्वाण मंत्र के साथ हवन जरूर करना चाहिए।

Shardiya Navratri 2023: 15 अक्टूबर से शुरू हो रही हैं शारदीय नवरात्रि, जान लें कलश स्थापना के नियम, महत्व, दिशा, मुहूर्त

Vastu Tips: तिजोरी रखते समय इन बातों का रखेंगे ध्यान, तो बरसेगी देवी लक्ष्मी की कृपा

Advertisment

Vastu Tips: वास्तु के अनुसार कैसा होना चाहिए घर के मंदिर का रंग, दीपावली से पहले जरूर कराएं ये कलर

Shardiya Navratri 2023: भोपाल के इस मंदिर में चेक से स्‍वीकार होता है दान, जानें क्‍या हैं इतिहास

Aaj ka Rashifal: इस राशि के जातक के धन और वित्तीय मामले में सुधार होने के योग हैं, जानें अपना राशिफल

Advertisment

havan kund, shardiya navratri 2023, astrology,  havan kund vastu, vastu tips, havan kunch shape, maa durga puja havan kund shape, lucky havan kund, bansal news, shardiya navratri 2023 in hindi

Bansal News Astrology Vastu tips "shardiya navratri 2023 Shardiya Navratri 2023 in hindi havan kunch shape havan kund havan kund vastu lucky havan kund maa durga puja havan kund shape
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें