Advertisment

Shardiya Navratri 2021 : आप भी जान लीजिए क्या है दुर्गा सप्तशति पाठ करने का सही तरीका, वरना हो जाएगा अनर्थ

Shardiya Navratri 2021 : आप भी जान लीजिए क्या है दुर्गा सप्तशति पाठ करने का सही तरीका, वरना हो जाएगा अनर्थ shardiya-navratri-2021-you-also-know-what-is-the-right-way-to-recite-durga-saptashati-otherwise-there-will-be-misfortune

author-image
Preeti Dwivedi
Shardiya Navratri 2021 : आप भी जान लीजिए क्या है दुर्गा सप्तशति पाठ करने का सही तरीका, वरना हो जाएगा अनर्थ

नई दिल्ली। 7 अक्टूबर से नवरात्र प्रारंभ Shardiya Navratri 2021 हो चुके हैं। श्रद्धालु विभिन्न तरीकों से मां को रिझाने में लगे हुए हैं। कई लोग इस दौरान दुर्गा सप्तशती का पाठ जरूर करते हैं। नवरात्रि के दिनों में दुर्गा सप्तशती (Durga Saptashati) का पाठ करने का भी विधान है। इसे बहुत ताकतवर और शुभ फल देने वाला माना जाता है। मान्यता है कि दुर्गा सप्तशती का पाठ करने से किसी भी तरह के अनिष्ट का नाश होकर परिवार में सुख-समृद्धि आती है। पर क्या आपको पता है अगर इस व्रत को ठीक तरह से न किया जाए तो इसके आपको भारी परिणाम झेलने पड़ सकते हैं। आप भी जान लें दुर्गा सप्तशती पाठ करने के स​ही नियम क्या हैं।

Advertisment

राक्षस के वध के समय अधूरा न छोड़े पाठ
इस पाठ को करते समय इसे कभी भी अधूरा नहीं छोड़ा जाता है। पंडित राम गोविन्द शास्त्री के अनुसार आप जब भी पाठ करें उसका क्रम सही होना चाहिए। पाठ में माता जब किसी राक्षस का वध करती हैं उस समय उसे बीच में अधूरा न छोड़े। बल्कि उसकी समाप्ति के बाद ही पाठ का विराम दें। ऐसा न करने पर आपको पाठ के शुभ फल न मिलकर प्रतिकूल प्रभाव झेलना पड़ सकते हैं।

विधिवत हो पाठ की शुरुआत
पाठ प्रारंभ करने के प​हले शिखा जरूर बांध लें। इसके बाद पूर्व दिशा में बैठ कर चार बार आचमन करके मां की रोली, कुमकुम, लाल फूल, अक्षत और जल आदि अर्पित करके पूजा का संकल्प लें। इसके बाद मां दुर्गा का ध्यान करके पंचोपचार विधि से पुस्तक की पूजा करके पाठ की शुरुआत करें। इसमें सर्वप्रथम अर्गला स्तोत्र, कीलक और कवच के पाठ करें। फिर पाठ की शुरुआत करें।

इन बातों को रखें ध्यान
ज्योतिषाचार्यों की मानें तो दुर्गा सप्तशती का पाठ करते समय शुरुआत में अर्गला स्तोत्र और कवच का पाठन उच्च स्वर में करें। जबकि समापन मंद स्वर में होना चाहिए। तो वहीं कीलक का पाठन हमेशा गुप्त रूप से किया जाना चाहिए। पाठ समाप्त होने पर एक कन्या का पूजन जरूर करें। इसके साथ ही जरूरतमंद को भी दक्षिणा भी दी जा सकती है। मां दुर्गा सप्तशती पूजन में श़ुद्धता का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। पाठ और पूजन में हुई त्रुटियों के लिए क्षमा याचना जरूर करें।

Advertisment
शारदीय नवरात्रि 2021 वास्तु टिप्स जय अम्बे गौरी आरती" navratri 2021 when is navratri 2021 vrat-tyohar vastu tips in hindi Vastu tips vastu ke anusar topnews Thursday spiritual Shardiye Navratra Muhurti 2021 Shardiye Navratra muhurta 2021 shardiya navratri 2021 Shardiya navratri 1st day puja vidhi Shardiya navratri 1st day puja mantra Shardiya navratri 1st day puja Shardiya navratri 1st day shardiya navratri sharadiya navratri 2021 sharad navratri 2021 Pradesh Breaking Hindi navratri vastu tips navratri start date navratri significance navratri 2021 vastu tips Navratri 2021 Start and End Date Navratri 2021 Start & End Dates navratri 2021 october ashtami date navratri 2021 october navratri 2021 in india navratri 2021 colours with date october Navratri 2021 navratri 1st day puja vidhi navratri 1st day puja samagri navratri 1st day puja muhurat navratri 1st day puja mantra navratri 1st day navratri naidunia MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi maa shailputri puja vidhi maa shailputri maa durga puja vidhi maa durga ki puja kaise karen maa durga kalash sthapana vidhi kalash sthapana 2021 kalash sthapana Jai Ambe Gauri Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP hindi news ghatasthapana vidhi ghatasthapana shubh muhurat ghatasthapana Ganesh chaturthi Muhurt colour 2021 friday dharam news bansal news today Bansal News bansal mp news today bansal mp news adhya 7 October 15 october
Advertisment
चैनल से जुड़ें