Advertisment

Shardiya Navratri 2021 Day 3: नवरात्री का आज तीसरा दिन, दूध की मिठाई के भोग से मां चंद्रघंटा होंगी प्रसन्न

Shardiya Navratri 2021 Day 3: तीसरे दिन आज, दूध की मिठाई के भोग से मां चंद्रघंटा होंगी प्रसन्न shardiya-navratri-2021-day-3-on-the-third-day-today-mother-chandraghanta-will-be-pleased-with-the-enjoyment-of-milk-sweets

author-image
Preeti Dwivedi
Shardiya Navratri 2021 Day 3: नवरात्री का आज तीसरा दिन, दूध की मिठाई के भोग से मां चंद्रघंटा होंगी प्रसन्न

नई दिल्ली। आज नवरात्र का तीसरा दिन Shardiya Navratri 2021 Day 3 हैं। यानि मां चंद्रघंटा का दिन। मां के मस्तक पर अर्धचंद्र होने से इन्हें चंद्रघंटा नाम से पुकारा जाता है। Navratri 2021 Day 3 मान्यता अनुसार मां चंद्रघंटा का पूजन करने से सौम्यता की प्राप्ति तो होती ही है। साथ ही साथ मां की उपासना उसे दुनिया में निर्भीक भी बनाती है। आइए हम आपको बताते हैं आज कैसें मां को प्रसन्न किया जा सकता है। किन—किन चीजों का भोग मां को प्रिय है। साथ ही मां चंद्रघंटा के पूजन की विधि क्या है। सब कुछ।

Advertisment

कैसे है मां चंद्रघंटा का रूप
इनकी खास पहचान इनके माथे पर बना अर्ध चंद्र है। जिसकी वजह से इन्हें चंद्र घंटा कहा जाता है। मां अपने दस हाथों में कमल, कमंडल और शस्त्र लिए मां शेर पर सवार हैं। ऐसा इनका स्वरूप है।

मां को दूध की मिठाई है पसंद
मां चंद्रघंटा को दूध से बने मिष्ठान का प्रसाद चढ़ाने से वे जल्दी प्रसन्न होती हैं। इसके अलावा उन्हें केसर की खीर, पंचामृत, चीनी व मिश्री भी मां बहुत प्रिय है। मां को सफेद कमल और पीले गुलाब की माला अर्पण करें।अगर आप मां चंद्रघंटा की उपासना कर रहे हैं तो ध्यान रखें पूजन के दौरान आपको सुनहरे या पीले रंग के कपड़े पहनना चाहिए।

मां चंद्रघंटा की उपासना के मंत्र —

पिण्डजप्रवरारूढा चण्डकोपास्त्रकैर्युता।
प्रसादं तनुते मह्यं चंद्रघण्टेति विश्रुता।।

Advertisment

देवी चंद्रघंटा की आरती —

नवरात्रि के तीसरे दिन चंद्रघंटा का ध्यान।
मस्तक पर है अर्ध चंद्र, मंद मंद मुस्कान।।

दस हाथों में अस्त्र शस्त्र रखे खडग संग बांद।
घंटे के शब्द से हरती दुष्ट के प्राण।।

when is navratri 2021 What is the method of worshiping Maa Chandraghanta vastu tips in hindi Vastu tips vastu ke anusar topnews spiritual Shardiye Navratra Muhurti 2021 Shardiye Navratra muhurta 2021 Shardiya Navratri 2021 Day 3 shardiya navratri 2021 shardiya navratri navratri vastu tips navratri start date navratri 2021 vastu tips Navratri 2021 mp news hindi maa shailputri puja vidhi maa durga puja vidhi maa durga ki puja kaise karen maa durga kalash sthapana vidhi kalash sthapana Jai Ambe Gauri Hindi News Channel MP Big Stir bansal news today bansal mp news today bansal mp news
Advertisment
चैनल से जुड़ें