Advertisment

Shardiya Navratri 2024 Day 1: पहले दिन ऐसे करें मां शैलपुत्री की पूजा, इस भोग से प्रसन्न होंगी मां, जानें मंत्र और आरती

Shardiya Navratri 2024 Day 1: पहले दिन ऐसे करें मां शैलपुत्री की पूजा, इस भोग से प्रसन्न होंगी मां, जानें मंत्र और आरती, जानें स्वरुप

author-image
Preeti Dwivedi
Shardiya-Navratri-Day-1-Maa-Shailpurti

Shardiya-Navratri-Day-1-Maa-Shailpurti

Shardiya Navratri 2024 Day 1: आज से शारदीय नवरात्रि शुरू हो गई हैं। नवरात्री के नौ दिनों में मां के अलग-अलग रूपों की पूजा की जाएगी। मां का प्रथम रूप मां शैलपुत्री है। अत: इस दिन मां के इस रूप की पूजा की जाएगी।

Advertisment

आइए आपको बताते हैं। मां के शैलपुत्री रूप (Day 1 Maa Shailputri 2024) की विशेषता क्या है। इनका पूजन कैसे करें। मां शैलपुत्री को कौन सा भोग लगाएं।

मां शैलपुत्री का स्वरुप

मां का ये रूप बहुत ही शांतिप्रिय प्रतीत होता हैं। श्वेत वस्त्र धारण किए मां शैलपुत्री के दाहिने हाथ में त्रिशूल और बाएं हाथ में कमल शोभायमान है। उनके माथे पर चंद्रमा उनकी शोभा बढ़ा रहा है।

संपूर्ण हिमालय पर विराजमान मां नंदी बैल पर सवार हैं। मां का यह रूप करुणा और स्नेह का प्रतीक है।

Advertisment

शैलपुत्री मां को वृषोरूढ़ा और उमा भी कहते हैं। शास्त्रानुसार मां शैलपुत्री (Maa Shailputri) का जन्म पर्वत राज हिमालय के घर में हुआ था। इसी के चलते इनका नाम शैलपुत्री पड़ा। घोर तपस्या करने वाली मां शैलपुत्री सभी जीव-जंतुओं की रक्षक मानी जाती हैं।

ऐसे करें मां शैलपुत्री मां का पूजन

चैत्र नवरात्रि ( Shardiya Navratri 2024) पर पहले दिन सुबह उठकर स्नानादि करके स्वच्छ कपड़े पहनें। इसके बाद आटे से चौक बनाकर एक चौकी पर मां दुर्गा की प्रतिमा तथा कलश की स्थापना करें। इसके बाद मां शैलपुत्री (Shardiya Navratri 202 Day 1 Maa Shailputri Puja Vidhi) का ध्यान कर व्रत का संकल्प करें। चूंकि मां शैलपुत्री (Maa ) को सफेद रंग प्रिय हैं।

अत: उन्हें सफेद वस्‍त्र और सफेद फूल चढ़ाएं। जहां तक संभव हो भोग के लिए भी सफेद मिठाई का ही उपयोग करें। इसके बाद मां शैलपुत्री की कथा का श्रवण करें। हो सके तो दुर्गा सप्शती का पाठ करें। इसके बाद दुर्गा चालीसा का पाठ करके मां की आरती करें।

Advertisment

मां शैलपुत्री की कथा (Day 1 Maa Shailputri katha)

एक बार राजा दक्ष द्वारा अपने निवास पर यज्ञ का आयोजन कर सभी देवी-देवताओं को आमंत्रित किया गया। परंतु अपने अपमान का बदला लेने के लिए उनके द्वारा शिव जी को नहीं बुलाया गया। माता सती ने भगवान शिव से अपने पिता के घर यज्ञ में शामिल होने की इच्छा जाहिर की।

सती के आग्रह करने पर भगवान शिव ने भी उन्हें जाने की अनुमति तो दे दी लेकिन पिताजी के यहां पहुंचने पर पिता दक्ष ने भरी सभा में शिवजी के लिए अपशब्द कह डाले। इस स्थिति में मातासती निराश होकर मां सती यज्ञ वेदी में कूद पड़ी। उन्होंने अपने प्राण त्याग दिए।

इसके बाद अगले जन्म में मां ने शैलराज हिमालय के घर में जन्म लिया। जहां वे शैलपुत्री (Shardiya Navratri 2024) कहलाईं।

Advertisment

मां शैलपुत्री के मंत्र (Maa Shailputri mantra)

ॐ देवी शैलपुत्र्यै नमः॥

वन्दे वाञ्छितलाभाय चन्द्रार्धकृतशेखराम्।

वृषारुढां शूलधरां शैलपुत्रीं यशस्विनीम्॥

मां शैलपुत्री की आरती(Aarti)

जय अम्बे गौरी मैया जय श्यामा मूर्ति ।
तुमको निशिदिन ध्यावत हरि ब्रह्मा शिव री ॥1॥

मांग सिंदूर बिराजत टीको मृगमद को ।
उज्ज्वल से दोउ नैना चंद्रबदन नीको ॥2॥

कनक समान कलेवर रक्ताम्बर राजै।
रक्तपुष्प गल माला कंठन पर साजै ॥3॥

केहरि वाहन राजत खड्ग खप्परधारी ।
सुर-नर मुनिजन सेवत तिनके दुःखहारी ॥4॥

कानन कुण्डल शोभित नासाग्रे मोती ।
कोटिक चंद्र दिवाकर राजत समज्योति ॥5॥

शुम्भ निशुम्भ बिडारे महिषासुर घाती ।
धूम्र विलोचन नैना निशिदिन मदमाती ॥6॥

चौंसठ योगिनि मंगल गावैं नृत्य करत भैरू।
बाजत ताल मृदंगा अरू बाजत डमरू ॥7॥

भुजा चार अति शोभित खड्ग खप्परधारी।
मनवांछित फल पावत सेवत नर नारी ॥8॥

कंचन थाल विराजत अगर कपूर बाती ।
श्री मालकेतु में राजत कोटि रतन ज्योति ॥9॥

श्री अम्बेजी की आरती जो कोई नर गावै ।
कहत शिवानंद स्वामी सुख-सम्पत्ति पावै ॥10॥

शारदीय नवरात्रि 2022, जय अम्बे गौरी आरती”

यह भी पढ़ें:  Navratri Special: शक्ति की भक्ति का पर्व, आज मां शैलपुत्री की आराधना, बंसल न्यूज पर जाने पूजा विधि

Navratri 2024 Shardiya-Navratri-Day-1-Maa-Shailpurti maa shailpurti bhog maa shailpurti mantra maa shailpurti aarti मां शैलपुत्री
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें