Advertisment

Sharadiya Navratri 2022: नवरात्रि मेले को लेकर मंदिर समिति और ग्राम पंचायत में ठनी

बंसल न्यूज। प्रदेश के मंदसौर जिले के गरोठ में प्रसिद्ध आरोग्यधाम दुधाखेड़ी माताजी मंदिर में लगने वले मेले को लेकर इस बार मंदिर प्रबंधन समिति और ग्राम पंचायत आमने-सामने आ गए हैं। Sharadiya Navratri 2022: Conflict between temple committee and gram panchayat regarding Navratri fair

author-image
Bansal News
Sharadiya Navratri 2022: नवरात्रि मेले को लेकर मंदिर समिति और ग्राम पंचायत में ठनी

बंसल न्यूज। प्रदेश के मंदसौर जिले के गरोठ में प्रसिद्ध आरोग्यधाम दुधाखेड़ी माताजी मंदिर में लगने वले मेले को लेकर इस बार मंदिर प्रबंधन समिति और ग्राम पंचायत आमने-सामने आ गए हैं। जानकारी के मुताबिक इस बार मंदिर प्रबंधक समिति मेले का आयोजन करा रही है, जिसका दुकानदार विरोध कर रहे हैं, दुकानदारों का कहना है कि, हर साल ग्राम पंचायत मेले का आयोजन कराती है, लेकिन प्रशासन जबरदस्ती मेला लगा रहा है।

Advertisment

निराकरण नहीं निकला

गरोठ क्षेत्र की प्रसिद्ध आरोग्यधाम दुधाखेड़ी माताजी मंदिर पर हर वर्ष नवरात्रि में मेला लगता है। इस बार मेला को लेकर मंदिर प्रबंधन समिति और ग्राम पंचायत आमने-सामने हैं। विवाद की जिला प्रशासन को जानकारी होने के बाद भी अनदेखी के चलते दोनों के बीच किसी प्रकार का निराकरण नहीं निकला। ग्राम पंचायत द्वारा मेला प्रांगण में व्यवासियक दुकानों को लेकर प्लॉटों की नीलामी की जा रही थी। तहसीलदार व पुलिस द्वारा ग्राम पंचायत को प्लाट नीलामी करने से रोक दिया गया। तहसीलदार व पंचायत प्रतिनिधि सहित कुछ ग्रामीणों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ा तो पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों व दुकानदारों पर हल्का बल का प्रयोग किया। पुलिस द्वारा बल प्रयोग के बाद दुकानदारों व श्रद्धालुओं में नाराजगी आ गई।

ग्राम पंचायत के माध्यम लगता है मेला 

ग्रामीणों को करना है कि प्रशासन जबरदस्ती मेला लगा रहा है। इस मामले में ग्रामीणों ने पहले कलेक्टर को भी अवगत करवाया था। कई वर्षों से लगातार ग्राम पंचायत के माध्यम से नवरात्री में यह मेला आयोजित किया जाता है, लेकिन इस बार प्रबंधक समिति मेला का आयोजन करने जा रही है इसका विरोध जताते हुए सरपंच द्वारा हाई कोर्ट से स्टे भी लाया गया है।

शारदीय नवरात्रि 2022 Temple Management Committee shardiya navratri puja vidhi shardiya navratri kab se shuru hai shardiya navratri kab hai shardiya navratri 2022 start date shardiya navratri 2022 kab se shardiya navratri 2022 kab hai shardiya navratri 2022 date time shardiya navratri 2022 date shardiya navratri 2022 shardiya navratri news in hindi Navratri Mela navratri kab hai 2022 Navratri kab hai navratri 2022 kab hai navratri 2022 date Navratri 2022 navratri mandsaur news madhya pradesh news in hindi hindi news gram panchayat Garoth News ashwin navratri 2022 Arogyadham Dudhakhedi Mataji Mandir 2022 shardiya navratri
Advertisment
चैनल से जुड़ें