Advertisment

Shankhpushpi Plant: आर्थिक तंगी दूर करने के लिए तिजोरी में रखें इस खास पौधे की जड़, ये है तरीका

Shankhpushpi Plant ke Upay: ज्योतिष के अनुसार घर की तिजोरी में शंखपुष्पी का पौधा की जड़ रखने से आर्थिक तंगी दूर होती है।

author-image
Preeti Dwivedi
Shankhpushpi Plant: आर्थिक तंगी दूर करने के लिए तिजोरी में रखें इस खास पौधे की जड़, ये है तरीका

Shankhpushpi Plant: हिन्दू धर्म में वैसे तो मनी प्लांट, तुलसी जैसे कई पौधे हैं जिन्हें बेहद शुभ और लकी माना जाता है लेकिन आज हम कुछ और ऐसे खास पौधों की बात करने जा रहे हैं जिन्हें घर में लगाने से खूबसूरती तो बढ़ती ही है साथ ही साथ इन पौधों की जड़ों को तिजोरी में रखने से घन की कभी कमी भी नहीं होती।

Advertisment

ये है वो लकी शंखपुष्पी

आज हम बात कर रहे हैं शंख पुष्पी का पौधा के बारे में। हिन्दू धर्म के अनुसार शंख पुष्पी का पौधा (Shankhpushpi Plant) भगवान विष्णु, मां लक्ष्मी और शिवजी को बेहद पसंद है। इस पौधे के बारे में कहा जाता है कि इसे घर में लगाने से कभी धन की कमी नहीं होती। इतना ही नहीं इस पौधे की जड़ को तिजोरी में रखने से घर में मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है।

तिजोरी में जरूर रखें शंखपुष्पी की जड़

शंख पुष्पी का फूल भगवान को तो प्रिय है ही साथ ही आर्थिक तंगी दूर करने के लिए भी इसके उपाय बताए गए हैं। यदि आप पैसों की कमी से जूझ रहे हैं तो ज्योतिष के अनुसार यदि इस पौधे की जड़ तिजोरी में रखी जाए तो जीवन में कभी पैसों की कमी नहीं होती है। इसे रखने का तरीका ये है कि पहले इस जड़ की पूरे विधि विधान से हल्दी, चंदन लगाकर पूरा करें। इसके बाद इसे तिजोरी में रखें।

shankhapushpi-plant

भगवान विष्णु की पूजा में शंखपु​ष्पी का पौधा

​ज्योतिषाचार्यों की मानें तो शंखपुष्पी का पौधा (Shankhpushpi Plant) भगवान विष्णु को अतिप्रिय है। इसलिए अगर घर में पूजा में इस फूल को भगवान विष्णु को जरूर अर्पित करना चाहिए। इससे विष्णु की कृपा हमेशा बनी रहती है।

Advertisment

मां लक्ष्मी की कृपा के लिए शंखपुष्पी का पौधा

आपको बता दें अगर आपके घर में आर्थिक तंगी है तो इसे दूर करने के लिए आप मां लक्ष्मी की पूजा में शंखपुष्पी का फूल चढ़ाने से लाभ होता है।

शंखपुष्पी का पौधा का वानस्पतिक नाम

शंखपुष्पी एक पादप है। जिसका वानस्पतिक नाम Convolvulus pluricaulis है। शंख के समान आकृति का दिखने के कारण और श्वेत पुष्प होने के चलते इसे शंखपुष्पी कहते हैं। इसे क्षीरपुष्प यानि दूध के समान सफेद दिखने वाला फूल भी कहत हैं। 'मांगल्य कुसुमा' यानि जिसके दर्शन मात्र से मंगल हो जाएं, भी कहा जाता है। यह सारे भारत में पथरीली भूमि में जंगली रूप में पायी जाती हैं।

shankhapushpi-plant

शंखपुष्पी का पौधा लगाने का तरीका

शंखपुष्पी का पौधा बड़ी ही आसानी से लगाया जा सकता है। इसके पौधे में फली की तरह बीज निकलते हैं। जिन्हें किसी भी मौसम में रौपा जा सकता है। ये बड़ी आसानी से बढ़ता है। इतना ही नहीं इसके लिए ज्यादा जगह की भी आवश्यकता नहीं होती।

Advertisment

यह भी पढ़ें:

MP Election 2023: एक हजार से अधिक काफिले के साथ समुंदर पटेल भोपाल के लिए रवाना, थामेंगे कांग्रेस का हाथ

Bundeli Chef Season-2: 18 से 45 वर्ष तक की बुंदेली महिलाएं ले सकती हैं हिस्सा, शुरू हो रहा शेफ सीजन-2

MP Election 2023: BJP के खिलाफ आज Congress जारी करेगी चार्जशीट, ये थाम सकते हैं कांग्रेस का हाथ

Advertisment

MP Weather Update: एमपी में आज से भारी बारिश, IMD ने जारी किया Yellow Alert, खरीफ की फसलों को मिलेगा जीवनदान

U20 World Wrestling Championship: प्रिया मलिक ने रचा इतिहास, अंडर20 विश्व चैंपियनशिप जीतने वाली दूसरी भारतीय बनीं

नोट: इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। अमल में लाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह ले लें।

Shankhpushpi Plant ke Upay, Shankhpushpi Plant ke Upay in Hindi, Shankhpushpi Plant,  Shankhpushpi ka fool, शंखपुष्पी का फूल, शंखपुष्पी का पौधा, आर्थिक तंगी दूर करने के उपाय, आर्थिक तंगी

Shankhpushpi ka fool Shankhpushpi Plant Shankhpushpi Plant ke Upay Shankhpushpi Plant ke Upay in Hindi शंखपुष्पी का पौधा शंखपुष्पी का फूल शंखपुष्पी की जड़
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें