Advertisment

Shani Vakri: सावधान! शनि की चाल पर इन पांच राशियों पड़ेगी भारी, संकट भरे बीतेंगे 126 दिन!

Shani Vakri 2024 in Kumbh: सावधान! शनि की चाल पर इन पांच राशियों पड़ेगी भारी, संकट भरे बीतेंगे 126 दिन,जानें उपाए, कमजोर शनि के संकेत क्या हैं.

author-image
Preeti Dwivedi
Shani Vakri: सावधान! शनि की चाल पर इन पांच राशियों पड़ेगी भारी, संकट भरे बीतेंगे 126 दिन!

Shani Vakri 2024 Kumbh: वैसे तो ग्रहों बदलती चाल हर किसी को प्रभावित करती है लेकिन जब बात शनि की आती है इससे टेंशन और अधिक बढ़ जाती है। क्योंकि जब शनि चाल बदलते हैं तो ऐसे में इनकी वक्र दृष्टि (Shani Vakri in July 2024) उन लोगों की मुश्किलें बढ़ाती है जिन पर शनि की अढ़ैया (Shani Adhiya) और साढ़े साती (Shani Sadesati 2024) चल रही हो।

Advertisment

ज्योतिषाचार्यों की मानें तो इस शनि (Lord Shani) को न्याय का देवता माना जाता है। शनि की चाल लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित करती है।

शनि के उपाय (Shani ke Upay) 

जिन पर शनि की साढ़े साती और अढ़ैया चल रही है उन्हें शनि के उपाय करना चाहिए।

शनिवार को शनि के मंदिर में जाकर शनि देव की पूजा करनी चाहिए।

शनिवार को शनि चालीसा का पाठ करें।

शनिवार को श्रीहनुमान मंदिर में जाकर हनुमानजी के दर्शन करें।

श्रीहनुमान चालीसा का पाठ हर शनिवार को करें।

शनिवार को पीपल के पेड़ के नीचे सूर्यास्त के समय सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

Advertisment

कमजोर Shani होने पर क्या नहीं करना है

अगर आप शनि से पीड़ित हैं तो आपको शनि की वक्री (Shani ki Vakri Chal) चाल से बचने के लिए सतर्क रहना होगा।

कुछ भी गलत काम नहीं करना है।

शनि के वक्री चाल के दौरान व्यक्ति के जो भी अनैतिक कृत्य होते हैं वे उजागर होने लगते हैं।

आपको कोई भी निर्णय लेने में सतर्कता रखनी होगी क्योंकि शनि की वक्री चाल के दौरान आपकी बुद्धि भ्रमित होगी।

Advertisment

शनि की वक्री चाल का समया तलवार पर चलने जैसा होता है। यानी खतरे की धार पर आप इस दौरान जूझेंगे।

शनि के अशुभ प्रभाव के चलते इस दौरान आप पर कुछ इलजाम भी लग सकते हैं। इसलिए आपको बहुत सतर्क होकर हर काम करना है।

इस दौराने घोटाले उजागर होने लगते हैं। आपके द्वारा किए गए अवैध और अनैतिक कार्य सबके सामने आ सकते हैं। इसलिए आपको ऐसे किसी भी तरह के कामों को करने से बचना होगा।

Advertisment

शनि की साढ़ैसाती और अढ़ैया के संकेत 

vakri shani 2024

जब व्यक्ति शनि के अशुभ प्रभाव (Shani ke Ashubh Prabhav) से पीड़ित होता है तो वह नशे का आदि हो जाता है। व​ह मदिरा पान की ओर बढ़ने लगता है।

उसे सट्टा और जुए की लत लगने लगती है।

वह बिना कारण हर बात पर झूठ बोलने लगता है।

जब शनि अशुभ होता है तो व्यक्ति अवैध और अनैतिक संबंध की ओर बढ़ने लगता है।

व्यक्ति के प्लाट, मकान आदि के विवाद और अधिक उलझने लगते हैं।

व्यक्ति शाकाहारी होते हुए भी मासाहार के प्रति आकर्षित होने लगता है।

भाई बहिनों से विवाद बढ़ जाता है।

नौकरी व्यवसाय में रुकावट आने लगती है।

vakri shani 2024

अनचाही जगहों पर ट्रांसफर होने से व्यक्ति परेशान होता है।

व्यक्ति के अनैतिक कर्म उजागर होने लगते हैं।

आपको इंक्रीमेंट में बाधा आती हे।

व्यक्ति को कर्ज से छुटकारा मिलने में दिक्कत आती है।

पूर्वजों के मकान में अंधेरा रहना भी शनि के अशुभ प्रभाव का संकेत है।

कामों में लापरवाही, बीमारी से ग्रसित रखना, परिवार में किसी व्यक्ति का लंबे समय से बीमार रहना भी अशुभ संकेत है।

अपनों से रुष्टता, सांसर से मोह भंग, कटुता और रूखें तरीके से बात करना शनि के दुष्टप्रभाव के संकेत हैं।

शनि के उपाय क्या हैं

Vakri Shani 2024 Upay

लोहे की चीजों का दान करें। इसमें लोहे का चिमटा, लोहे का तवा, लोहे की सिगड़ी के साथ रोज काम में आने वाली लोहे की चीजों का दान किया जा सकता है।

अगर आपका घर दक्षिणमुखी है तो ये शनि के लिहाज से अच्छा नहीं माना जाता है। ये आपके लिए अनिष्टकारी हो सकता है।

अगर आपको शनि की साढ़े साती या अढ़ैया चल रही है तो आपको बबूल की डंडी से सुबह-शाम दातुन करना चाहिए।

घर के कामों में लोहे से बनी चीजों का उपयोग करें।

शनिवार के दिन काले उड़द के लड्डू एवं तिल्ली के लड्डू बनाकर वीराने में, जहाँ हल न चला हो, ऐसी जमीन में गड्ढा खोदकर दबाएँ।

बीमारी की दशा में बड़ के पेड़ में (जड़ में) दूध चढ़ाकर, उस गीली मिट्टी से अपना तिलक करें।

खड़ी काले उड़द, बादाम, नारियल नदी में प्रवाहित करें।

शनि मीन राशि में कब पहुंचते हैं

ज्योतिष शास्त्र (Jyotish Shastra) और गणनाओं के अनुसार हर नक्षत्र का चरण होता है। पूर्वा भाद्रपद के चार चरण होते हैं। जब शनि पूर्वा भाद्रपद के चौथे चरण में पहुंचता है तो वह मीन में प्रवेश (Shani in Meen)  कर जाते हैं। शनि अगले साल यानि 2025 में मीन राशि में प्रवेश (Shani meen me kab jayenge) करेंगे।

वर्ष 2025 में किसके लिए कष्टकारी होंगे शनि

ज्योतिषाचार्य पंडित राम गोविंद शास्त्री (9893159724) के अनुसार शनि 2025 में मीन में प्रवेश (Meen me Shani) करेंगे। इस दौरान शनि कुंभ राशि (Kumbh) के पैर पर, मीन (Meen) राशि के पेट पर रहेंगे। जबकि मेष राशि पर शनि की साढ़ेसाती शुरू हो जाएगी।

[caption id="attachment_332012" align="alignnone" width="637"]Shani Vakri 2024 Pandit Ram govind Shastri update Shani Vakri 2024 Pandit Ram govind Shastri update[/caption]

किसे चल रही है शनि की साढ़े साती और अढ़ैया

  • वर्तमान में जिन जातकों पर शनि की साढ़ैसाती और अढ़ैया चल रही है। उन्हें शनि की वक्री चाल से बेहद सतर्क रहने की जरूरत है।
  • वर्तमान में मकर, कुंभ और मीन पर शनि की साढे साती चल रही है।
  • वृश्चिक और कर्क राशि पर शनि की अढ़ैया का प्रभाव है।

किसे रहना होगा शनि से सतर्क

जिन जातकों को शनि की साढ़े साती और अढ़ैया चल रही है उन्हें शनि की वक्री चाल से सावधान रहना होगा।

यह भी पढ़ें: Shani Sade Sati: शनि की साढ़ेसाती, व्यक्ति के जीवन में कितनी बार आती है!

Plant Vastu Tips: मनी प्लांट को घर के अंदर लगाना शुभ होता है या बाहर, वास्तु के अनुसार क्यों और कहां लगाना चाहिए

Budh Vakri 2024: चार दिन बाद उल्टी चाल चलेगा ये ग्रह, वक्र दृष्टि इन पर पड़ सकती है भारी!

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें