Advertisment

Shani-Shukra Yuti 2022 : दो दिन बाद मकर राशि में होगा दो बड़े ग्रहों का मिलन, आप पर क्या होगा असर

author-image
Preeti Dwivedi
Shani-Shukra Yuti 2022 : दो दिन बाद मकर राशि में होगा दो बड़े ग्रहों का मिलन, आप पर क्या होगा असर

नई दिल्ली। Shukra-Shani Yuti 2022 आज से दो दिन बाद यानि 29 दिसंबर shukra gochar 2022 को ग्रहों में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। जब मकर राशि में एक साथ दो ग्रह आ जाएंगे। जी हां ज्योतिषाचार्य पंडित राम गोविंद शास्त्री (9893159724)के अनुसार शुक्र 29 दिसंबर को राशि परिवर्तन करेंगे। इसके बाद करीब 28 दिन बाद एक बार फिर शुक्र अपना स्थान बदलेंगे।

Advertisment

इतने दिन के लिए होगा शुक्र का गोचर —
ज्योतिषाचार्य पंडित राम गोविंद शास्त्री के अनुसार अभी तक धनु राशि में चल रहे शुक्र 29 दिसंबर को मकर में प्रवेश कर जाएंगे।

शुक्र और शनि की होगी युति —
ज्योतिषाचार्य गोविंद शास्त्री के अनुसार अभी तक शत्रु की राशि धनु में चल रहे शुक्र अब मित्र राशि में पहुंच जाएंगे। जिसके बाद शनि और शुक्र की युति से लोगों को शुभ फ मिलने लगेंगे। शुक्र का ये गोचर 29 दिसंबर को होगा जो 17 जनवरी तक इसी स्थिति में रहेंगे।

ये होगा असर —
शुक्र और शनि की ये युति हर तरह से परिवर्तन कराएगी। इसके गोचर से स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़े बदलाव आएंगे। इसी के साथ पारिवारिक क्षेत्रों में भी बदलाव आएगा। सांसारिक सुखों में वृद्धि होने लगेगी। आपको बता दें 22 जनवरी तक अच्छा योग नहीं था।

Advertisment

इन कार्यों में बढ़ेगा प्रभाव —
चूंकि शुक्र ग्रह को सुख, विलासिता, आनंद, सुख-समृद्धि, रचनात्मकता, प्रेम, विवाह व जुनून का कारक शुक्र ग्रह होता है। शुक्र के ये गोचर जातकों में रचनात्मकता, प्रशंसा,विलासिता की वस्तुओं, जन्मजात प्रतिभा और व्यवसाय को सबसे अधिक प्रभावित करने वाला है।

कुंडली में ऐसे देखें शुक्र की स्थिति —

तुला और वृष शुक्र की स्वराशि हैं। तो वहीं मीन इसकी उच्च राशि है। इसके अलावा कन्या राशि इसकी नीच की राशि है। यानि अगर आपकी कुुंडली में भी शुक्र इन स्थानों में बैठे हैं तो ये अपने भाव के अनुसार शुभ—अशुभ फल देंगे।

नोट : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित है। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। अमल में लाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Advertisment

Shukra Rashi Parivartan shukra gochar shukra ka gochar Shukra ka Rashi Parivartan shukra ka gochar 2022 shukra gochar 2022 venus transit 2022" shukra rashi parivartan 2022 Shukra ka rashi parivartan 2022 gochar 2022 shukra gochar 2022 drik panchang shukra gochar fal shukra gochar september 2022 shukra gochar tula me 2022 shukra ka rashi parivartn 2022 shukra ka tula rashi gochar 2022 shukra ka vrashchik me gochar 2022 shukra rashifal 2022 makar me shukra ka gochar 2022 makar me shukra ka pravesh Shukra-Shani Yuti 2022 shani-venus-conjunction-2022
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें