/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/shani-vakri-2023-shani-vakri-in-kumbh.jpg)
Shani Margi 2023: बीते चार महीने से वक्री चल रहे शनि 24 अक्टूबर को मार्गी हो गए हैं। ज्योतिषाचार्य के अनुसार अभी तक जिन जातकों को शनि की साढ़े साती और अढ़ैया चल रही थी अब उन्हें शनि की साढ़े साती से मुक्ति मिल जाएगी। यानि अब उन्हें शनि की कृपा से शुभ फल मिलने लगेंगे। ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री से जानते हैं कौन सी हैं वे राशियां, जिन्हें मार्गी शनि शुभ फल देने लगेंगे।
इन पर चल रही थी शनि की दशाएं
ज्योतिषाचार्य के अनुसार अभी मकर, कुंभ और मीन पर शनि की साढ़े साती चल रही है। तो वहीं कर्क और वृश्चिक पर शनि की अढ़ैया चल रही है। आपको बता दें साढ़े साती साढ़े सात साल की होती है। यानि शनि का प्रभाव साढ़े सात साल तक जातकों पर रहता है। इसमें से ढाई साल सिर पर, ढाई साल पेट पर और ढाई साल पैर पर माने जाते हैं। इस तरह से कुल मिलाकर साढ़े सात साल की साढ़े साती की चाल रहती है। इसी तक अढ़ैया ढाई साल की होती है। इन पर शनि के प्रभाव से अभी तक जो परेशानी चल रही थी, लेकिन अब शनि का मार्गी होने से अच्छे दिन शुरू हो गए हैं।
मार्गी शनि से ये होगा असर
मार्गी शनि अभी तक जिन्हें कष्टकारी था उन्हें अब शुभ फल देने लगेगा। बीते चार महीने से शनि की वक्री चाल से कष्ट झेल रहे जातकों को मार्गी शनि (Shani Margi 2023) शुभ फल देने लगेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से लाभ मिलने लगेगा। अभी तक जिन कामों में रुकावटें आ रही थीं। वे काम अब बनने लगेंगे। जातकों के अलावा अब प्राकृतिक रूप से बदलाव देखने को मिलेगा। इसी समय में राजनीतिक रूप से भी कई बदलाव देखने को मिलेंगे।
ये होंगे शनि के उपाय
अगर आपको लगता है शनि की साढ़े साती या अढ़ैया चल रही है तो आप शनिवार के दिन शनि मंदिर में जाकर भगवान के दर्शन करें। शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं। शनिवार को बजरंग बली के दर्शन करें। इससे आप शनि के प्रतिकूल प्रभाव को थोड़ा कम कर सकते हैं।
2025 में इन्हें मिलेगी शनि के प्रभाव से मुक्ति
ज्योतिषाचार्यों का जो गणित बोल रहा है उसके अनुसार कर्क, वृश्चिक और मकर राशि के जातकों को 2025 में शनि के प्रभाव से मुक्ति मिलेगी।
चार माह में वक्री, 8 महीने में मार्गी होते हैं शनि
सभी 9 ग्रहों में उनकी चाल अलग-अलग समय अंतराल की होती है। इनमें से शनि एक ऐसा ग्रह है तो 4 महीने के लिए वक्री होते हैं और 8 महीने के लिए मार्गी होते हैं। यानि साल में शनि एक बार वक्री और एक बार मार्गी होते हैं। अभी 18 जून को शनि वक्री हुए थे। जो अब 24 अक्टूबर को मार्गी होने जा रहे हैं। अब इसके 8 महीने बाद यानि जून 2024 में एक बार फिर ये वक्री हो जाएंगे।
Shani Margi 2023, Saturn's movement, zodiac signs, margi shani ka asar, hindi news, shani ka gochar, shani rashi parivartan 2023, शनि गोचर 2023
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें