Advertisment

Shani Jayanti 2023: आज शाम करना न भूलें, शनि के ये उपाय, कष्टों से मिलेगी मुक्ति

Shani Jayanti 2023: आज शनि जयंती का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि को भगवान शनि देव का जन्म हुआ था।

author-image
Preeti Dwivedi
Shani Jayanti 2023: आज शाम करना न भूलें, शनि के ये उपाय, कष्टों से मिलेगी मुक्ति

नई दिल्ली।Shani Jayanti 2023: आज पूरे देश में शनि जयंती का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि को भगवान शनि देव का जन्म हुआ था। इसलिए इस दिन को शनि जयंती के रूप में मनाया जाता है। इस दिन शाम को ​कुछ विशेष उपाय करने से शनि की साढ़े साती और अढ़ैया से मुक्ति मिल सकती है।

Advertisment

ज्योतिषाचार्य पंडित राम गोविंद शास्त्री के अनुसार शनि जयंती का त्योहार अमावस तिथि के लिहाज से खास होता है। तो चलिए जानते हैं शनि जयंति के खास उपाय और मुहूर्त।

Neem Karoli Baba Tips : जीवन की ये 4 बातें भूलकर भी न बताए किसी को, नीम करोली बाबा ने बताए​ थे ये मंत्र

इन्हें चल रही साढ़े साती

मकर, कुंभ और मीन

इन पर चल रही अढ़ैया

कर्क और वृश्चिक

इतनी होती है शनि की चाल 

शनि जयंती (shani jayanti 2023) पर आपको बता दें शनि की साढ़े साती, शनि की ढ़ैय्या आदि शनि दोष से पीड़ित जातकों के लिये ये दिन महत्व का है। शनि राशि चक्र की दसवीं व ग्यारहवी राशि मकर और कुंभ के अधिपति हैं। आपको बता दें पंडित राम गोविंद शास्त्री के अनुसार एक राशि पर शनि की साढ़े साती 30 महीने की और एक राशि पर अढ़ैया नौ महीने की होती है। शनि न्याय के देवता हैं। जो लोगों को उनके कर्म के अनुसार फल देते है। मान्यता अनुसार सूर्य पुत्र शनिदेव का ज्येष्ठ माह की अमावस्या को सूर्यदेव एवं छाया (सवर्णा) की संतान के रूप में शनि का जन्म हुआ।

Advertisment

MP Board Result 2023: 25 मई को आएगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट, 22 मई को जारी होगा आधिकारिक आदेश!

शुभ मुहूर्त-

अमावस्या तिथि आरंभ – 18 मई – 08:49 बजे

अमावस्या तिथि समाप्त – 19 मई -08:19 बजे

अखंड सौभाग्य की कामना की

आज सुहागनों ने अपने पति की दीर्घायु के लिए व्रत रखा है तो वहीं भक्तों द्वारा शनि की साढ़ेसाती और अढ़ैया से मुक्ति के लिए शनि देव को प्रसन्न करने के लिए विशेष उपाय भी किए जाएंगे। आइए जानते हैं शनि जयंती (shani jayanti 2023) पर भगवान शनि के लिए क्या विशेष उपाय करना चाहिए।

शनि के उपाय –

  • शनि (Shani) मंदिर में सरसों के तेल का दिया जलाएं।
  • ओम शम शनैश्चराय नमः का सामर्थ्यानुसार एक माला, तीन माला, पांच माला जाप करें।
  • गरीबों को साबुत उड़द का दान करें।
  • अपने पितरों के निमित्त दूध और सफ़ेद मिठाई मंदिर में ब्राहृमण को दें।
  • जरूरतमंद और बुजुर्गों को भोजन सामग्री, वस्त्र आदि दान करें।
  • श्रीहनुमान चालीसा का पाठ करें।
Advertisment

Pandit Pradeep Mishra: कुबेरेश्वर धाम में रुद्राक्ष वितरण फिर शुरू, कहां और कैसे मिलेगा?

shani jayanti 2023, shani jayanti, shani, shani ki sade sati, shani ke upay

Shani shani ki sade sati shani ke upay Shani Jayanti 2023: shani jayanti
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें