Advertisment

Shani Gochar: शनि की फिरकी पड़ेगी भारी! वृष, कर्क, वृश्चिक, कुंभ के पास गलत रास्ते से आएगा धन, बाकी पर क्या होगा असर

Shani Gochar 29 March 2025 Meen Effect: शनि की फिरकी पड़ेगी भारी! वृष, कर्क, वृश्चिक, कुंभ के पास गलत रास्ते से आएगा धन, बाकी पर क्या होगा असर vrash-kark-tula-vrashchik-kumbh-astrology-hindi-news

author-image
Preeti Dwivedi
Shani-Gochar-29-March-2025-Meen-Effcect

Shani-Gochar-29-March-2025-Meen-Effcect

Shani Gochar 29 March 2025 Meen Effect: अभी तक कुंभ राशि में चल रहे शनि मार्च के अंत में अपना राशि परिवर्तन (Rashi Parivartan) करने जा रहे हैं। शनि को न्याय का देवता माना जाता है।

Advertisment

ऐसे में शनि की चाल सभी 12 राशियों पर असर डालेगी। साथ ही मार्च से किस राशि पर शनि की साढ़ेसाती (Shani Sade Sati) शुरू होगी। शनि गोचर (Shani Rashi Parivartan) का किन ​राशियों पर शुभ और किस पर अशुभ प्रभाव (Shani Gochar) पड़ेगा, जानते हैं ज्योतिषाचार्य पंडित अनिल पांडे (8959594400)  से।

मीन राशि में शनि का गोचर कब होगा (Shani Gochar 2025 Date) 

हिन्दू पंचांग के अनुसार 17 जनवरी, 2023 से कुंभ राशि में शनि देव चल रहे शनि 29 मार्च, 2025 को गुरु की राशि मीन में प्रवेश करने जा रहे हैं। हालांकि शनि गोचर की तिथि को लेकर पंचांग भेद है। विभिन्न पंचांगों में शनि की इस गोचर के लिए समय का अंतर मिलता है।

पुष्पांजलि पंचांग के अनुसार शनि का गोचर

पुष्पांजलि पंचांग के अनुसार 29 मार्च को 9:29 रात्रि से शनि देव कुंभ राशि से मीन राशि में गोचर करेंगे। लाला रामस्वरूप पंचांग के अनुसार शनि देव 29 मार्च को 8:51 रात को कुंभ राशि मीन राशि में गमन करेंगे।

Advertisment

लोक विजय पंचांग के अनुसार शनि का गोचर

लोक विजय पंचांग के अनुसार शनि का मीन राशि में प्रवेश 5 अप्रैल के प्रातः काल होगा। इसी प्रकार विभिन्न पंचांगों में शनि के मीन राशि के प्रवेश के संबंध में अलग-अलग समय प्राप्त होगा।

यह भी पढ़ें: Shani Gochar: यदि आपकी राशि भी है मीन, कुंभ, सिंह, धनु, शनि की चाल दिखाएगी असर, किस पर शुरू होगी शनि की साढ़ेसाती-ढैय्या

शनि की प्रकृति, स्वामी ग्रह (Shani Nature) 

हम सभी जानते हैं कि शनि देव एक राशि में ढाई वर्ष तक रहते हैं। शनि देव को ज्योतिष शास्त्र में न्याय कर्मदाता और ग्रहों का न्यायाधीश कहा गया है। मकर और कुंभ राशि के स्वामी ग्रह शनिदेव हैं।

Advertisment

इस राशि पर समाप्त हो जाएगी साढ़ेसाती (Shani Sade Sati) 

इस गोचर के कारण मकर राशि वालों की साढ़ेसाती समाप्त हो जाएगी और मेष राशि के लोगों की साढ़ेसाती प्रारंभ हो जावेगी। इसी प्रकार सिंह राशि और धनु राशि के लोगों पर शनि की अढ़ैया का प्रभाव होने लगेगा।

मीन राशि में शनि गोचर से क्या होगा (Meen Rashi me Shani Gochar se Kya Hota Hai) 

शनि देव कुंभ राशि में अपने ही घर में थे अतः वह काफी शक्तिशाली थे। मीन राशि में गोचर होने के उपरांत वे अपने सम राशि में जा रहे हैं। अतः उनकी शक्ति में थोड़ी कमी आने की संभावना है।

Advertisment

मीन राशि में शनि गोचर का सभी 12 राशियों पर असर (Shani Gochar 2025 Effect on 12 Zodic Sign) 

मेष राशि शनि गोचर का असर (Mesh Rashi) 

कचहरी के कार्यों में सफलता मिलने की संभावना कम है। धन आने की मार्ग में बाधाएं आएंगीं। भाग्य आपका साथ कम देगा। इसके अलावा गुप्त शत्रु पैदा होने की संभावनाएं बढ़ेगी।

वृष राशि शनि गोचर का असर (Vrash Rashi) 

गलत रास्ते से धन आने का योग बन सकता है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। छात्रों की पढ़ाई सामान्य रूप से चलेगी। दुर्घटनाओं से आपको सतर्क रहना चाहिए।

मिथुन राशि शनि गोचर का असर (Mithun Rashi) 

आपके पिताजी का स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहेगा। कार्यालय में आपकी स्थिति सामान्य रहेगी। कचहरी के कार्यों में आपको सतर्क रहना चाहिए। आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होने की संभावना कम है। आपके जीवन साथी को कमर या गर्दन में दर्द हो सकता है।

कर्क राशि शनि गोचर का असर (Kark Rashi) 

भाग्य से आपको सामान्य लाभ मिलेगा। गलत रास्ते से धन आने की उम्मीद की जा सकती है। भाई बहनों के साथ शत्रुता बढ़ सकती है। गुप्त शत्रुओं की उत्पत्ति होगी।

सिंह राशि शनि गोचर का असर (Singh Rashi) 

दुर्घटनाओं से आपको सतर्क रहना चाहिए। कार्यालय में आपको प्रतिष्ठा मिल सकती है। छात्रों की पढ़ाई सामान्य रूप से चलेगी।

कन्या राशि शनि गोचर का असर (Kanya Rashi) 

आपको भाग्य से मदद मिल सकती है। आपके जीवन साथी और माताजी का स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। अर्थात जैसा था वैसा ही रहेगा। आपके दांत में पीड़ा हो सकती है।

तुला राशि शनि गोचर का असर (Tula Rashi) 

आपके शत्रुओं की संख्या में वृद्धि होगी। कचहरी के कार्यों में सावधान रहें। दुर्घटनाओं से आप बच सकते हैं। आपका पराक्रम बढ़ सकता है।

वृश्चिक राशि शनि गोचर का असर (Vrashchik Rashi) 

छात्रों की पढ़ाई में बाधा आ सकती है। गलत रास्ते से धन आ सकता है। आपके जीवनसाथी को कष्ट हो सकता है।

धनु राशि शनि गोचर का असर (Dhanu Rashi) 

आपके माता जी को कष्ट हो सकता है। आपके गर्दन या कमर में दर्द हो सकता है। कार्यालय में आपकी स्थिति सामान्य रहेगी। गुप्त शत्रुओं में वृद्धि होगी।

मकर राशि शनि गोचर का असर (Makar Rashi) 

आपके भाई को कष्ट हो सकता है। कचहरी के कार्यों में सावधान रहें। ऋण लेते समय पूरा ध्यान रखें। भाग्य से कोई विशेष उम्मीद न रखें। छात्रों की पढ़ाई ठीक चलेगी।

कुंभ राशि शनि गोचर का असर (Kumbh Rashi) 

धन आने की उम्मीद की जा सकती है। परंतु यह गलत रास्तों से आएगा। माता जी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। दुर्घटनाओं से आपको सावधान रहना चाहिए।

मीन राशि शनि गोचर का असर(Meen Rashi) 

आपके शरीर को कष्ट हो सकता है। भाई बहनों के साथ आपकी स्थिति ठीक रहेगी। कार्यालय में आपकी स्थिति सामान्य रहेगी। आपके जीवन साथी को शारीरिक कष्टों में वृद्धि हो सकती है।

नोट: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य सूचनाओं पर आधारित है। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। अमल में आने से पहले विशेषज्ञ की सलाह ले लें।

jyotish aacharya pandit anil pandy sagar

शनि के उपाय:-
शनि देव की इस परिवर्तन से जिनको कष्ट हो रहा है उनको चाहिए कि वे प्रतिदिन काली उड़द की दाल का दान करें और शनिवार को शनि मंदिर में जाकर शनि देव की पूजा करें ।

यह भी पढ़ें: Holi Surya Gochar 2025: होली पर बदलेगी सूर्य की चाल, मीन राशि में पहुंचकर किसकी चमकाएंगे किस्मत, पढ़ें राशियों पर असर

Astrology Hindi News shani gochar 29 march 2025 meen me shani rashi parivartan shani gochar asar saturn transit pisces effect vrash kark tula vrashchik kumbh
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें