Advertisment

Shani Dev Favourite Rashi: शनिदेव को सबसे ज्यादा पसंद हैं ये 4 राशि, इनको कभी नहीं होती सुख-संपत्ति और धन की कमी

Shani Dev Favourite Rashi: न्याय के देवता सभी को कर्मों के अनुसार फल देते हैं। शनि जिस पर खुश हो जाएं तो उसे रंक से राजा बना देते हैं। रुष्ट होने पर जीवन कष्टों से भर देते हैं।

author-image
Rahul Garhwal
Shani Dev Favourite Rashi vrisabha tula makar kumbh rashifal

Shani Dev Favourite Zodiac Sign: नवग्रहों में शनि ही ऐसे देवता हैं जो व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार फल देते हैं। वे रंक को राजा बना सकते हैं। वहीं राजा को रंक बना सकते हैं। शनि जयंती पर शुभ संयोग बना है। शनि अपनी प्रिय राशियों को लाभ पहुंचाने वाले हैं। क्या आप जानते हैं शनिदेव की प्रिय राशियां कौनसी हैं।

Advertisment

​वृषभ राशि

vrishabha

शनिदेव की प्रिय राशियों में सबसे पहली राशि वृषभ है। वृषभ राशि के स्वामी शुक्र देव हैं और शुक्र और शनि के मित्रतापूर्ण संबंध हैं। ऐसे में शनि देव वृषभ राशि के जातकों को शुभ फल प्रदान करते हैं। इस राशि के लोगों को शनिदेव करियर में सफलता समृद्धि और संतुलन प्रदान करते हैं। ऐसे में इस बार शनि जयंती पर वृषभ राशि के जातकों के लिए शनिदेव दिव्य सौगात लेकर आए हैं। इन राशि के लोगों को करियर में उच्च पद प्रतिष्ठा मिलने की संभावना है।

​तुला राशि

tula rashi

शनिदेव की दूसरी प्रिय राशि है तुला। साथ ही तुला शनिदेव की उच्च राशि भी है। इस राशि में शनि उच्च के होते हैं। साथ ही तुला राशि के स्वामी शुक्र हैं और शुक्र और शनि के मित्रतापूर्ण संबंध है जिसका लाभ तुला राशि के जातकों को मिलता है। शनि के प्रभाव से तुला राशि के जातकों को करियर कारोबार में सफलता मिलती है। साथ ही शनि की कृपा इन पर रहने का कारण इन्हें साढ़ेसाती और ढैय्या में भी अधिक संघर्ष नहीं करना पड़ता है।

​कुंभ राशि

kumbh rashi

शनि की चौथी प्रिय राशि है कुंभ। कुंभ राशि शनि की स्वराशि है। साथ कुंभ राशि शनि की मूल त्रिकोण राशि भी मानी जाती है। कुंभ राशि के जातकों को शनि परोपकारी और सामाजिक स्वभाव के बनाते हैं। अपनी राशि में बैठे शनि व्यक्ति को जीवन में सफलता प्रदान करते हैं और उसे कर्मठ और मेहनती बनाते हैं। कुंभ राशि के जातकों पर शनिदेव की विशेष कृपा रहती है। साथ ही व्यक्ति को धन, समृद्धि और सफलता प्राप्त करते हैं।

Advertisment

मकर राशि

makar rashi

शनि की तीसरी प्रिय राशि है मकर। मकर राशि शनि की स्वराशि है। इसलिए शनि इस राशि के जातकों को मेहनती, अनुशासित बनाते हैं। शनिदेव मकर राशि के जातकों को तमाम तरह के सुख प्रदान करते हैं। इस राशि के लोगों को कार्यों में सफलता तो मिलती है। शनि देव साढ़ेसाती और ढैय्या के दौरान भी बहुत अधिक कष्ट नहीं पहुंचाते हैं। इन राशि के लोगों को शनि का सकारात्मक प्रभाव ही मिलता है।

ऐसी ही ताजा खबरों के लिए बंसल न्यूज से जुड़े रहें और हमें XFacebookWhatsAppInstagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें।
shanidev ki priya rashi shani jayanti ki Favourite Rashi shani jayanti 2025 shani jayanti Shani Dev vrisabha Shani Dev tula Shani Dev Makar Shani Dev kumbh shani dev ki pasandida rashi shani dev Favourite Zodiac Sign Shani Dev Favourite Rashi rashi Grah Nakshatra
Advertisment
चैनल से जुड़ें