Advertisment

Shani Amavasya 2025: शनि अमावस्या इस समय भूलकर भी न करें दान, विपरीत हो सकते हैं परिणाम,जानें सही समय, राशि अनुसार दान

Shani Amavasya 2025 Daan ke Niyam: शनि अमावस्या इस समय भूलकर भी न करें दान, विपरीत हो सकते हैं परिणाम,जानें सही समय, राशि अनुसार दान shani-amavasya-29-march-2025-mesh-se-meen-tak-rashi-anusar-shani-ke-daan-Niyam tips-sahi-samay-astrology-hindi-news-pds

author-image
Preeti Dwivedi
Shani Amavsya Daan 2025 Time And Tips

Shani Amavsya Daan 2025 Time And Tips

Shani Amavasya 2025 Daan ka Sahi Samay: 29 मार्च 2025 का दिन बेहद खास होने वाला है। इस दिन शनि राशि परिवर्तन कर रहे हैं साथ ही इसी दिन शनि अमावस्या भी है। ऐसे में ज्योतिष (Jyotish) की नजर से ये दिन विभिन्न राशि के जातकों को शुभ-अशुभ फल देने वाला रहेगा।

Advertisment

ज्योतिषाचार्य पंडित राम गोविन्द शास्त्री की मानें तो शनि अमावस्या के दिन राशि अनुसार कौन से उपाय करने चाहिए, ताकि आपको शुभ फल की प्राप्ति हो, साथ ही जानेंगे कि शनि अमावस को दान करने का समय क्या है, यदि सूर्य की रोश​नी में दान किया तो क्या होगा।

शनि अमावस्या तिथि मुहूर्त (Shani Amavasya Muhurat Tithi) 

हिन्दू पंचांग के अनुसार इस साल 2025 को अमावस्या तिथि 28 मार्च की शाम 7:55 मिनट से शुरू होकर 29 मार्च की  शाम 4:27 तक रहेगी। ऐसे में अमावस्या 29 मार्च को ही मानी जाएगी। इसी दिन शनि देव अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे।

राशि अनुसार शनि अमावस्या के उपाय (Shani ke Daan Rashi Anusar) 

मेष राशि के उपाय (Mesh Rashi) 

मेष राशि वालों को शनि अमावस्या पर पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाने से लाभ हेागा।
शनि चालीसा का पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से इन्हें करियर में सफलता मिलने के योग बन सकते हैंं।

Advertisment

वृषभ राशि के उपाय

वृषभ राशि वाले शनि अमावस्या के दिन काले उड़द की दाल और तिल का दान करने से लाभ हेागा।

पानी में काले तिल मिलाकर शिवलिंग को अर्पित करें। ऐसा करने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। साथ ही इससे आपको पारिवारिक शांति भी मिलेगी।

मिथुन राशि के उपाय

मिथुन राशि वाले इस दिन किसी जरूरतमंद को जूते-चप्पल दान करेंगे तो आपको लाभ होगा।

Advertisment

इस दिन आप गाय को चारा खिलाएंगे तो आपको नौकरी और बिजनेस में तरक्की के योग बनेंगे।

कर्क राशि के उपाय

कर्क राशि वाले शनि अमावस्या को हनुमान मंदिर में जाकर चमेली के तेल का दीपक जलाएंगे तो इनके लिए शुभ होगा।

इस दिन शनिदेव को नीले रंग के फूल अर्पित करें। ऐसा करने से आपका मानसिक तनाव दूर होगा। साथ ही इससे आपको आर्थिक लाभ और धन लाभ में भी लाभकारी होगा।

Advertisment

सिंह राशि के उपाय

शनि अमावस्या के दिन सिंह राशि वाले यदि शनिदेव पर सरसों का तेल अर्पित करेंगे तो आपको कोर्ट-कचहरी के मामलों में राहत मिलेगी। इस दिन आपको गरीबों को भोजन भी कराना चाहिए।

कन्या राशि के उपाय

कन्या राशि वाले शनि अमावस्या पर चींटियों को आटा और गुड़ डालना चाहिए। इसके अलावा आपको पीपल के पेड़ में जल चढ़ाने के बाद 7 बार परिक्रमा करनी चाहिए। ऐसा करने से स्वास्थ लाभ होगा और आर्थिक तंगी दूर होगी।

तुला राशि के उपाय

तुला राशि वाले काले कुत्ते को दूध—रोटी खिलाएंगे तो आपका वैवाहिक जीवन अच्छा बीतेगा। शनि के दाम में आपको गरीबों को कंबाल बांटने से लाभ होगा।

वृश्चिक राशि के उपाय

वृश्चिक राशि वाले शनि अमावस्या पर शिवलिंग पर जल के साथ बेलपत्र अर्पित करें। इसके साथ 108 बार शनि मंत्र ॐ शं शनैश्चराय नमः का जाप करें। ऐसा करने से आपके जीवन की नकारात्मकता दूर होगी। साथ ही मानसिक शांति भी मिलेगी।

धनु राशि के उपाय

धनु राशि वाले शनि अमावस के दिन लोहे के सामान और काले उड़त की दाल का दान करेंगे तो लाभ होगा। ऐसा करने से आपके करियर में उन्नति आएगी। सा​थ ही आपको भाग्य का साथ मिलेगा।

मकर राशि के उपाय

मकर राशि शनि अमावस्या पर शनिदेव को काला तिल और तेल चढ़ाएं। इसके अलावा जल में काला तिल डालकर सूर्यदेव को जल अर्पित करने से आपके काम बनने लगेंगे।

कुंभ राशि के उपाय

कुंभ राशि वाले यदि शनिवार के दिन ब्रह्मचर्य का पालन करते हुए उपवास करेंगे तो आपकी लिए अनुकूल रहेगा। ज्योतिष में आपको गरीब को सरसों का तेल और कंबल दान करने की सलाह दी जा रही है। ऐस करने से आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी और मानसिक शांति मिलेगी।

मीन राशि के उपाय

मीन राशि वाले यदिन शनि अमावस्या के दिन मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएंगे। आपको जरूरतमंदों को भोजन कराने की सलाह दी जा रही है। ऐसा करने से आपकी आर्थिक संकट दूर होंगे। साथ ही आपको कर्ज से मुक्ति भी मिल मिलती है।

सूर्य के समय शनि की आराधना शुभ या अशुभ

ज्योतिषचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री के अनुसार सूर्य के समय शनि की आराधना नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से आपको विपरीत परिणाम झेलने पड़ सकते हैं। शनि के दान हमेशा सूर्योदय के पहले या सूर्यास्त के बाद करने पर ही शुभ फल की प्राप्ति होती है।

यह भी पढ़ें: Shani Budh Yuti 2025: गुरु के नक्षत्र में शनि-बुध का मिलन, वृष, तुला, मीन के लिए क्या हैं संकेत

Astrology Hindi News shani amavasya 2025 shani ke daan rashi anusar shani ke daan
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें