Advertisment

कांग्रेस नेता का विवादित बयान: Waqf Board पर कहा- BJP देश में शांत माहौल नहीं देखना चाहती है; सहयोगी दलों पर उठाए सवाल

Waqf Board Act Shakeel Ahmad: वक्फ बोर्ड में बदलाव शकील अहमद ने कहा कि बीजेपी देश में शांत माहौल नहीं देखना चाहती है।

author-image
aman sharma
कांग्रेस नेता का विवादित बयान: Waqf Board पर कहा- BJP देश में शांत माहौल नहीं देखना चाहती है; सहयोगी दलों पर उठाए सवाल

हाइलाइट्स

  • शकील अहमद का विवादित बयान
  • BJP देश में शांत माहौल नहीं देखना चाहती है
  • शकील अहमद का दावा, विपक्ष नहीं करेगा समर्थन
Advertisment

Waqf Board Act Shakeel Ahmad: मोदी सरकार जल्द ही वक्फ बोर्ड (Waqf Board Act) के अधिकारों को कम करने के लिए प्लान बना रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सरकार वक्फ बोर्ड अधिनियम लाने की तैयारी कर रही है। इसे लेकर देश में सियासी तूफान आ गया है।

केंद्र सरकार के इस फैसले को लेकर विपक्ष के तेवर भी बदले-बदले लग रहे हैं। विपक्ष के सभी बड़े नेताओं ने इस फैसले का विरोध दर्ज करवाया है। इसी कड़ी में कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान का भी एक विवादित बयान सामने आया है।

शकील अहमद का विवादित बयान

शकील अहमद ने वक्फ बोर्ड (Waqf Board Act) में बदलाव पर विवादित बयान देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश में शांत माहौल नहीं देखना चाहती है। इसलिए वक्फ बोर्ड के अधिकारों पर संशोधित बिल लगाने की बात कर रही है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी के सहयोगी दल चिराग पासवान, नीतीश कुमार, जीतन राम मांझी की पार्टियों ने भी इस मामले पर अपनी चुप्पी साध रखी है।

Advertisment

देश में शांति का माहौल खराब कर रही है बीजेपी- शकील अहमद

शकील अहमद ने कहा कि वक्फ बोर्ड (Waqf Board Act) का मतलब होता है दान। अब भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक और पुरखों की दान की हुई जमीन को हड़पना चाहती है। वक्फ बोर्ड दान में मिली जमीन पर कई सामाजिक कार्यों को करवाता है। हिंदी में वक्फ बोर्ज का मतलब ही होता है दान बोर्ड।

शकील अहमद का आरोप है कि वक्फ बोर्ड में संशोधन करके भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक समाज के लिए चल रहे सामाजिक सहायता के काम को रोकने का प्लान बना रही है। यह अल्पसंख्यक समाज का अपमान है।

देश में इतनी महंगाई और गरीबी है। सरकार आर्थिक सुधारों पर बिल नहीं लाती है, मगर देश में शांति का माहौल बिगाड़ने के लिए भारतीय जनता पार्टी ऐसे मुद्दों पर विवाद को जन्म देने की कोशिश करती रहती है।

Advertisment

शकील अहमद का दावा, विपक्ष नहीं करेगा समर्थन

वहीं, शकील अहमद ने बिहार की सत्तारूढ़ पार्टियों पर भी कई सवाल खड़े करते हुए कहा कि जदयू, लोजपा और जीतनराम मांझी की पार्टी खुद को सेकुलप बताती है। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यकों और संविधान को बचाने का दम भरती है, लेकिन वहीं दूसरी ओर विपक्ष इस बिल का विरोध करेगा, न कि केंद्र सरकार के इस बिल का समर्थन करेगा।

शकील अहमद का प्रशांत किशोर पर तंज

प्रशांत की जन सुराज पार्टी पर तंज कसते हुए शकील अहमद ने कहा कि उन्होंने तीसरे मोर्चे के रूप में एक नई पार्टी का गठन किया है। प्रशांत किशोर को विश्वास है कि उनकी सलाह के बाद पार्टियां जीतती हैं मगर कई स्थानों पर पार्टियां हारी भी हैं।

राजनीतिक गलियारों में प्रशांत किशोर को भारतीय जनता पार्टी की बी टीम का हिस्सा माना जाता है। हालांकि, वह दूसरों पर आरोप लगाकर चुनाव नहीं जीत सकते हैं। प्रशांत किशोर जैसे कई लोग चुनाव में आए और चले गए। अहमद शकील ने कहा कि उन्होंने बिहार की राजनीति में कोई तोप नहीं चलाई है, जिसे जनता पसंद करके उन्हें वो देगी।

Advertisment

ये भी पढ़ें- Bangladesh Violence: बांग्लादेश में हालात बेकाबू, शेख हसीना ने इस्तीफा देकर देश छोड़ा; भारत पहुंचने की खबर

ये भी पढ़ें- लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी: अब लाड़ली बहनों को हर महीने मिलेंगे इतने रुपए, जानें कब आएगा खाते में पैसा

Advertisment
चैनल से जुड़ें