Advertisment

Shajapur News: कलेक्टर बोले- ऊर्जा की बचत पर देना होगा ध्यान

author-image
Bansal News
Shajapur News: कलेक्टर बोले- ऊर्जा की बचत पर देना होगा ध्यान

शाजापुर से आदित्य शर्मा की रिपोर्ट। शाजापुर जिले में ऊर्जा साक्षरता अभियान के तहत कलेक्टर दिनेश जैन ने शुजालपुर एवं अकोदिया नगर की गलियों में घूमकर व्यवसायियों एवं नागरिकों को ऊर्जा की बचत के लिए जागरूक किया। इस दौरान शुजालपुर में नगरपालिका अध्यक्ष बबीता परमार भी मौजूद रही। शुजालपुर में नगरपालिका अध्यक्ष बबीता परमार ने लोगों से आव्हान किया कि ऊर्जा के पारंपरिक स्त्रोत घटते जा रहे हैं, इसलिये लोगों को ऊर्जा बचत की ओर ध्यान देना होगा।

Advertisment

publive-image

जरूरी खबर- MP Breaking News: नर्सिंग कॉलेज मामला, अमित शाह का भोपाल दौरे और शशि थरूर पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान

कलेक्टर दिनेश जैन ने संबोधित करते हुए कहा कि अत्यधिक दोहन एवं कोयले के उपयोग से पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है। वही हमारे पारंपरिक ऊर्जा के स्त्रोंतों में भी कमी आ रही है। इसके लिए हम सभी को ऊर्जा की बचत पर ध्यान देना होगा। यदि हम अपने महीने के विद्युत बिल में 10 प्रतिशत भी कटौत्री करते हैं तो विद्युत उत्पादन में लगने वाले कोयले की मात्रा में कमी आयेगी, इससे हमारे स्त्रोत लंबे समय तक चलेंगे और पर्यावरण प्रदूषण में भी कमी आयेगी। कलेक्टर श्री जैन ने 11.00 बजे से 12.00 बजे तक एक घंटे बिजली के सारे उपकरण बंद रखने के लिए आम नागरिकों एवं व्यवसायियों को को धन्यवाद भी दिया। उल्लेखनीय है ‍कि कलेक्टर द्वारा ऊर्जा साक्षरता अभियान के तहत नगरपालिका शुजालपुर एवं नगर परिषद अकोदिया के नागरिकों से प्रात: एक घण्टा विद्युत उपकरण बंद रखने का आव्हान किया था।

publive-image

जरूरी खबर- Aadhaar virtual id: अब शेयर नहीं करना होगा आधार नंबर, जल्द ही कर लें ये काम

Advertisment

कलेक्टर ने राह चलने वाले लोगों से लेकर घरों में मौजूद लोगों और दुकानदारों से संपर्क कर उन्हें ऊर्जा साक्षरता के महत्व के बारे में बताया। कलेक्टर ने अकोदिया के वार्ड क्रमांक 07, 08 एवं 12 में पैदल भ्रमण कर स्थानीय निवासियों को ऊर्जा बचत के लिए प्रेरित किया। इस दौरान दल द्वारा लोगों के ऊर्जा साक्षरता के लिए उषा पोर्टल पर पंजीयन भी कराए गए। साथ ही उन्होंने स्थानीय ब्राईट स्टार हायरसेकेण्डरी स्कूल अकोदिया के विद्यार्थियों को भी ऊर्जा बचत के लिए प्रेरित किया।इस दौरान एसडीएम सत्येन्द्र प्रसाद सिंह, वरिष्ठ कोषालय अधिकारी एवं नोडल अधिकारी ऊर्जा साक्षरता जी.एल. गुवाटिया, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सीवी मिश्रा, बेनीप्रसाद परमार,  तहसीलदार राकेश खजुरिया, सीएमओ नगरपालिका श्रीमती निखहत सुलताना, ई-गवर्नेंस मैनेजर बिरमसिंह सोंधिया तथा अकोदिया में नायब तहसीलदार मुकेश सांवले, सीएमओ रमेशचन्द्र वर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सचिन शर्मा, रामचन्द्र परमार, नरेन्द्र यादव, संतोष मेवाड़ा, राजकुमार परमार, सहित पार्षदगण मौजूद थे।

जरूरी खबर- DA Hike In CG: बड़ी खबर, प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को दीपावली पर दूसरा बड़ा तोहफा

जरूरी खबर- Shivraj Singh Chouhan LIVE: MP सीएम का किसानों को LIVE संदेश

जागरूक किया कलेक्‍टर ऊर्जा साक्षरता अभियान ऊर्जा की बचत top news today news news in hindi News MP today news MP news live mp news in hindi MP news MP Live news mp latest news mp hindi news MP Breaking News Madhya Pradesh today news madhya pradesh samachar madhya pradesh news live madhya pradesh news aaj ki madhya pradesh news 2022 madhya pradesh news madhya pradesh latest news today Madhya Pradesh india madhya pradesh live news in hindi Live News Hindi Live News Live Hindi News live breaking news latest news latest hindi news hindi news live Hindi News Breaking hindi news breaking news in hindi Breaking News BREAKING HINDI NEWS bhopal samachar bhopal news mp Bhopal news live bhopal news in hindi bhopal news bhopal latest news bhopal
Advertisment
चैनल से जुड़ें