Advertisment

Shajapur News : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन

Shajapur News : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन Shajapur News Organized blood donation camp on Prime Minister Modi's birthday vkj

author-image
deepak
Shajapur News : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन

शाजापुर /आदित्य शर्मा : शाजापुर, प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिन 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाने की घोषणा की है। इसी के चलते शाजापुर के जिला अस्पताल में रेडक्रास सोसायटी व भाजपा ने रक्तदान शिविरों का आयोजन किया। प्रधानमंत्री मोदी के जन्म दिवस को भाजपा सेवा पखवाड़ा के रूप में मना रही है। 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक जिले में रक्तदान शिविर व अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

Advertisment

publive-image

अभियान का उद्देश्य स्वैच्छिक रक्तदान से जागरूकता बढ़ाने के अलावा एक दिन में करीब 1500 लोगो ने रक्त दान करने का पंजीयन कराया। विशेष रक्तदान अभियान आजादी का अमृत महोत्सव के तहत स्थानीय जिला अस्पताल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर दिनेश जैन ने लोगों से रक्तदान करने का संकल्प लेने का आग्रह करते हुए कहा कि उनके योगदान से अनगिनत कीमती जिंदगियां बचाई जा सकती हैं। वहीं किसी भी जरूरतमंद को समय पर मदद भी मिल सके और रक्तदान की आवश्यकता को कम से कम किया जा सके।

publive-image

कलेक्टर श्री जैन ने कहा कि भारतीय समाज में रक्तदान को महादान कहा गया है। रक्तदान से आप लोगों की जिंदगी बचा सकते हैं। यही नहीं, रक्तदान से आप स्वयं के स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव डालते हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक पुरूषोत्तम चन्द्रवंशी ने कहा कि कहा कि आज से महात्मा गांधी की जयंती तक आयोजित होने वाले इस ‘‘सेवा पखवाड़ा’’ का मुख्य उद्देश्य ‘‘गरीबों, शोषितों, वंचितों तक पहुंच सुनिश्चित करना और उनके जीवन में गुणात्मक सुधार लाना है।

[video width="640" height="352" mp4="https://bansalnews.com/wp-content/uploads/2022/09/WhatsApp-Video-2022-09-17-at-1.05.09-PM.mp4"][/video]

Advertisment

कार्यक्रम को भाजपा महामंत्री दिनेश शर्मा, BJMY जिला अध्यक्ष श्याम टेलर ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रेम जैन, सीएमएचओ डॉ.राजू निदारिया, डॉ.एचडी जायसवाल, डॉ.आलोक सक्सेना, सिवील सर्जन डॉ.बी.एस.मैना, डॉ. संजय खण्डेलवाल, पूर्व नपा अध्यक्ष प्रदीप चन्द्रवंशी, नगर भाजपा अध्यक्ष नवीन राठौर, मीडिया प्रभारी विजय जोशी, विपुल कसेरा, किरण ठाकुर, गोपाल राजपूत,शिवनारायण पाटीदार, श्रीमती गायत्री विजयवर्गी, कु.निकिता टेलर सहित गणमान्य नागरिकगण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ.हेमंत दुबे ने किया तथा आभार डॉ.एचडी जायसवाल ने माना।

shajapur today news shajapur today latest news shajapur news video shajapur news today shajapur news mp shajapur news madhya pradesh shajapur news live shajapur news in hindi today shajapur News in Hindi shajapur news hindi shajapur news aaj ki shajapur News shajapur mp news shajapur latest news shajapur in hindi news shajapur hindi news shajapur ganrape news Shajapur PM Narendra Modi birthday pm narendra modi pm modi's birthday pm modi mother birthday pm modi mother 100th birthday pm modi meets mother on birthday pm modi live pm modi cheetah pm modi birthday date pm modi birthday celebration PM Modi Birthday PM Modi pm birthday narendra modi's birthday narendra modi birthday narendra modi mp shajapur news MP news modi birthday wishes modi birthday date modi birthday celebration modi birthday madhya pradesh news happy birthday pm modi happy birthday modi chhattisgarh news
Advertisment
चैनल से जुड़ें