Advertisment

MP News: शाजापुर में ऐतिहासिक तिरंगा रैली, भारत माता की जय से गूंजा शहर, यहां देखें फोटोज

जिला प्रशासन ने हर घर तिरंगा अभियान को लेकर ऐतिहासिक तिरंगा रैली निकाली गई। रैली में लगभग 50 हजार लोगो ने तिरंगे झंडे के साथ हिस्सा लिया।

author-image
Agnesh Parashar
MP News: शाजापुर में ऐतिहासिक तिरंगा रैली, भारत माता की जय से गूंजा शहर, यहां देखें फोटोज

शाजापुर से आदित्य शर्मा की रिपोर्ट

शाजापुर। जिला प्रशासन ने हर घर तिरंगा अभियान को लेकर ऐतिहासिक तिरंगा रैली निकाली गई। रैली में लगभग 50 हजार लोगो ने तिरंगे झंडे के साथ हिस्सा लिया। इस दौरान तिरंगा रैली में हजारो नागरिक हाथों में तिरंगा लेकर हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे के साथ सम्मिलित हजारो लोगों ने हिस्सा लिया।

Advertisment

मंत्री इंदरसिंह परमार हुए शामिल

विशाल रैली में प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार, बीजेपी पूर्व जिला अध्यक्ष अम्बाराम कराडा ने भी हिस्सा लिया, रैली स्थानीय स्टेडियम ग्राउण्ड से प्रारंभ हुई और शहर के कई ईलाको से होती हुई उत्कृष्ट स्कूल प्रागांण में समाप्त हुई।

publive-image

रैली का सैकड़ों स्थानों पर हिंदू मुस्लिम समाज के लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। रैली में बड़ी संख्या में मुस्लिम व बोहरा समाज के लोग शामिल हुए। वहीं झांसी की रानी और भारत माता का स्वरूप धारण किए महिलाएं भी रैली में शामिल हुई।

 तीन किलोमीटर से अधिक लंबी तिरंगा यात्रा

शहर में तिरंगा यात्रा लगभग साढ़े तीन किलोमीटर से अधिक लंबी थी। इस दौरान विभिन्न संगठनों द्वारा जगह-जगह तिरंगा यात्रा का स्वागत पुष्प वर्षा कर किया। ऐतिहासिक विशाल तिरंगा यात्रा में विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि, शासकीय विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी, स्कूल एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं, स्व सहायता समूह के सदस्य सहित गणमान्य नागरिकगण बैंड बाजे डीजे इत्यादि के साथ पूरे उत्साह एवं उमंग के साथ शामिल हुए।

Advertisment

publive-image

महापुरूषों व वीरांगनाओं आदि का रूप धारण किया

इस दौरान विद्यार्थीगण, महिलाएं एवं पुरूष स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, महापुरूषों, वीरांगनाओं आदि का रूप धारण कर यात्रा में सम्मिलित हुए। कलेक्टर किशोर कन्याल ने शहर निकाली गई ऐतिहासिक विशाल तिरंगा यात्रा के लिए तिरंगा यात्रा में शामिल नागरिकों, विद्यार्थियों, समाज सेवियों, धार्मिक संगठनों के पदाधिकारियों, मीडिया प्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों आदि को धन्यवाद दिया। साथ ही उन्होंने सभी नागरिकों से अपने-अपने घरों पर तिरंगा ध्वज लगाने का अनुरोध भी किया।

publive-image

तिरंगा यात्रा में शामिल हुए प्रभारी एसपी टी.एस.बघेल,

तिरंगा यात्रा के समन्वयक व एडीएम बीएस सोलंकी, जिला पंचायत सीईओ  संतोष टैगोर, तिरंगा यात्रा के नोडल अधिकारी वरिष्ठ कोषालय अधिकारी  जीएल गुवाटिया, एसडीएम नरेन्द्रनाथ पाण्डेय, होमगार्ड डिस्ट्रीक कमाण्डेन्ट  विक्रम मालवीय, एसडीओपी श्रीमती दीपा डोडवे, डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी नगरपालिका सीएमओ महेन्द्र प्रतापसिंह किरार, डिप्टी कलेक्टर सुश्री मनीषा वास्कले, पीव्लूडी ईई रविन्द्र वर्मा, सीएमएचओ डॉ. आर. निदारिया, जिला महिला बाल विकास अधिकारी श्रीमती सुषमा भदोरिया, सीडीपीओ सुश्री नेहा चौहान,

जिला पंचायत अध्यक्ष हेमराज सिंह सिसोदिया, नगर पालिका उपाध्यक्ष पं. संतोष जोशी, प्रदेश भाजपा मंत्री क्षितिज भट्ट, भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक नायक, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रदीप चन्द्रवंशी,  संतोष बराड़ा, दिनेश शर्मा, विजय जोशी

Advertisment

सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि, शासकीय विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी, स्कूल एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं, स्व सहायता समूह के सदस्य, मीडिया प्रतिनिधिगण, जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य नागरिकगण सम्मिलित हुए।

ये भी पढ़ें:

Success Story: फेरीवाले के बेटे ने पास की आईआईटी परीक्षा, जानिए क्यों नहीं लिया एडमिशन

Bigg Boss OTT 2 Prize Money: कुछ ही घंटों में घोषित होगा ओटीटी का विनर, जानें कितनी मिलेगी प्राइज मनी

Advertisment

Korba News: लापता न्यूज एंकर सलमा के केस में पुलिस को मिली बड़ी सफलता

Paneer Butter Masala Recipe: रेस्तरां जैसा पनीर बटर मसाला अब घर पर ही बनाएं, बनाने की विधि

Rakha Bandhan 2023: राखी उतारने के बाद उसका क्या करना चाहिए, क्या हैं राखी उतारने के नियम, जानें

MP news Independence Day मप्र न्यूज shajapur News स्वतंत्रता दिवस शाजापुर न्यूज Minister Inder Singh Shajapur Tiranga Rally Tiranga Rally तिरंगा रैली शाजापुर तिरंगा रैली
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें