/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/shajapur-collector-2-feb00000000000.jpg)
आदित्य शर्मा की रिपोर्ट
शाजापुर। शहर ने शिकायतें Shajapur News निपटाने के मामले में प्रदेश में नया कीर्तिमान रचते हुए प्रथम स्थान प्राप्त​ किया है। शाजापुर में सरकार की मंशा के अनुरूप कलेक्टर दिनेश जैन के नेतृत्व में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के तहत प्राप्त होने वाली शिकायतों के निराकरण के मामले में शाजापुर प्रदेश में प्रथम स्थान पर है। प्रदेश स्तर से 52 जिलो के लिए A और B दो ग्रुप बनाये गये हैं। दोनो ग्रुपो में 26-26 जिलो को शामिल किया गया है।
इसकी समीक्षा हर माह प्रदेश के मुख्यमंत्री स्वयं कर रहे हैं। शाजापुर को कुल 2702 शिकायतें प्राप्त हुई थी। जिनके निराकरण का कुल वेटेज 80.68 रहा। कलेक्टर दिनेश जैन ने अब अधिकारियो की बैठक लेकर जिला प्रशासन का विजन जीरो मिशन पर काम करने के निर्देश दिये है ताकि निराकरण का कुल वेटेज 100% आ सके। गौरतलब है कि गत माह शाजापुर ने शिकायतों के निराकरण के मामले में प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त किया था। अब शाजापुर दोनो ग्रुपो में प्रदेश में प्रथम स्थान पर है। जिसके चलते अधिकारी, कर्मचारी व आमजनो में काफी खुशी का माहाैल है।
[video width="640" height="352" mp4="https://bansalnews.com/wp-content/uploads/2022/02/shajapur-collector.mp4"][/video]
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें