Advertisment

शाजापुर कलेक्टर को मिला भारत का सर्वोच्च स्वतंत्र सम्मान

शाजापुर कलेक्टर को मिला भारत का सर्वोच्च स्वतंत्र सम्मान Shajapur Collector got India's highest independent honor sm

author-image
Bansal News
शाजापुर कलेक्टर को मिला भारत का सर्वोच्च स्वतंत्र सम्मान

शाजापुर से आदित्य शर्मा की रिपोर्ट

मध्यप्रदेश।शाजापुर में ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को जानने के लिए किये गये अभिनव नवाचार के लिए कलेक्टर दिनेश जैन को नेशनल स्कॉच सिल्वर अवार्ड मिला है। जिले में ग्रामीणों की समस्याओं सुनने के लिए कलेक्टर दिनेश जैन ने अभिनव नवाचार करते हुए वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जनसुनवाई कर लोगो की समस्याओ का समाधान किया। इस नवाचार के कारण कलेक्टर जैन ने जिले की लगभग 353 ग्राम पंचायतों के सरपंचो सहित ग्रामीणजनों से संपर्क कर उनकी समस्याएं जानी और यथोचित निराकरण भी किया।

Advertisment

इस नवाचार को लेकर कलेक्टर दिनेश जैन द्वारा नेशनल स्कॉच अवार्ड के लिए 17 मार्च 2022 को नॉमिनेशन दर्ज कराया। इस पर 6 अप्रैल से 20 अप्रैल 2022 तक वोटिंग हुई थी व सेमीफाईनल में स्थान प्राप्त हुआ और फाइल में स्कॉच अवार्ड की टीम के समक्ष कलेक्टर ने अपने कार्यों से संबंधित ऑनलाइन प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जिसके आधार पर कलेक्टर दिनेश जैन को नेशनल सिल्वर स्कॉच अवार्ड प्राप्त हुआ। शासकीय कार्यालयों में जनसुनवाई नागरिकों की समस्या का समाधान करने के लिए जिले में कलेक्टर दिनेश जैन द्वारा नया काम शुरू किया था और इस नए काम से जिले के 8866 लोगों की समस्याओं का समाधान हुआ है। नेशनल स्कॉच अवार्ड निजी क्षेत्र का प्रशासकीय नेतृत्व योजना क्रियान्वयन में नवाचार तथा उत्कृष्ट कार्यों के लिए दिया जाने वाला प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार है और भारत का सर्वोच्च स्वतंत्र सम्मान माना जाता है।

[video width="640" height="352" mp4="https://bansalnews.com/wp-content/uploads/2022/08/WhatsApp-Video-2022-08-17-at-7.17.04-PM.mp4"][/video]

कलेक्टर जैन ने कहा कि अवार्ड प्राप्त होने में ई-गवर्नेन्स के प्रबंधक बिरम सिंह सोंधिया सहित ई-गवर्नेंस के सभी कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। स्कॉच अवार्ड जिले की जागरूक जनता अधिकारियों-कर्मचारियों के परिश्रम स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग का परिणाम है, इसके लिए कलेक्टर ने सभी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है।

Advertisment
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें