Advertisment

Shahrukh Khan's Son Areested: शाहरुख खान के बेटे आर्यन को नारकोटिक्स ने हिरासत में लिया, ड्रग केस में करेगी पूछताछ!

Shahrukh Khan's Son Areested: शाहरुख खान के बेटे आर्यन को नारकोटिक्स ने हिरासत में लिया, ड्रग केस में करेगी पूछताछ! shahrukh-khans-son-areested-shahrukh-khans-son-aryan-detained-by-narcotics-will-be-questioned-in-drug-case

author-image
Bansal News
Shahrukh Khan's Son Areested: शाहरुख खान के बेटे आर्यन को नारकोटिक्स ने हिरासत में लिया, ड्रग केस में करेगी पूछताछ!

मुंबई। स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने यहां लंगर डाले एक यात्री क्रूज जहाज पर छापा मारा और नशीले पदार्थों के इस्तेमाल के आरोप में तीन लड़कियों समेत 13 लोगों को हिरासत में लिया है। एनसीबी के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हिरासत में लिए गए कुछ लोगों का संबंध किसी सेलिब्रिटी या हाई-प्रोफाइल व्यक्ति से है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान भी शामिल थे। आर्यन खान को भी हिरासत में लिया गया है। नारकोटिक्स ब्यूरो सभी से पूछताछ कर रही है। अधिकारी ने बताया गुप्त सूचना के आधार पर कि एनसीबी की एक टीम ने अपने क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े के नेतृत्व में शनिवार शाम को गोवा जाने वाले क्रूज जहाज पर छापा मारा और पार्टी कर रहे कुछ यात्रियों के पास से नशीला पदार्थ बरामद किया। उन्होंने बताया, एनसीबी ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। उन्हें दक्षिण मुंबई में एनसीबी कार्यालय लाया गया और आज सुबह तक पूछताछ चली। एनसीबी कार्यालय के प्रवेश द्वार पर पत्रकारों से बात करते हुए वानखेड़े ने कहा कि हमने कुछ लोगों को पकड़ा है और जांच जारी है। अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। किसी चर्चित हस्ती से जुड़े और हिरासत में लिए गए लोगों के नाम के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

Advertisment
शाहरुख खान मध्य प्रदेश समाचार मध्य प्रदेश न्यूज़ लाइव मध्य प्रदेश न्यूज बॉलिवुड ड्रग्स मामला एनसीबी आर्यन खान Shahrukh Khan Shah Rukh Khan Rave Party Pradesh Breaking Hindi news in hindi news from bollywood news in hindi news from bollywood news news from bollywood headlines NCB MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi Madhya latest news from bollywood News Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP hindi news entertainment news in hindi Entertainment News Drugs Case Bollywood news aryan khan drugs case ncb bollywood aryan khan
Advertisment
चैनल से जुड़ें