Advertisment

Shahid Kapoor: शाहिद कपूर की अगली फिल्म इस दिन होगी रिलीज, पूजा हेगड़े भी आएंगी नजर

Shahid Kapoor: अभिनेता शाहिद कपूर की आने वाली फिल्म के बारे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जानकारी शेयर की। शाहिद की आने वाली फिल्म...

author-image
Bansal News
Shahid Kapoor: शाहिद कपूर की अगली फिल्म इस दिन होगी रिलीज, पूजा हेगड़े भी आएंगी नजर

Shahid Kapoor: अभिनेता शाहिद कपूर की आने वाली फिल्म के बारे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जानकारी शेयर की।

Advertisment

पूजा हेगड़े भी आएंगी नजर

अभिनेता शाहिद कपूर की आने वाली फिल्म का नाम ‘देवा’ होगा और यह अगले साल 11 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

फिल्म का निर्देशन ‘सैल्यूट’ और ‘कायमकुलम कोचुन्नी’ जैसी हिट मलयाली फिल्मों के निर्देशक रोशन एंड्रयूज ने किया है।

शाहिद कपूर के अलावा इस फिल्म में अभिनेत्री पूजा हेगड़े भी नजर आएंगी। निर्माण कंपनी ‘जी स्टूडियोज’ और ‘रॉय कपूर फिल्म’ के बैनर तले इसका निर्माण किया जा रहा है।

Advertisment

अभिनेता शाहिद कपूर ने अपने इंस्टाग्राम खाते पर फिल्म की जानकारी साझा की।

ब्लडी डैडी में नजर आये थे शाहिद

उन्होंने लिखा, “अगले साल 11 अक्टूबर को दशहरा के मौके पर फिल्म 'देवा' सिनेमाघरों में रिलीज होगी।”

फिल्म निर्माताओं के अनुसार, ‘देवा’ एक प्रतिभाशाली व विद्रोही पुलिस अधिकारी की कहानी है जो एक बहुचर्चित मामले की जांच कर रहा है।

Advertisment

जैसे-जैसे वह मामले की तह में जाता है वैसे-वैसे उसे धोखे और फरेब के एक बड़े जाल का पता चलता है। शाहिद को आखिरी बार एक्शन थ्रिलर फिल्म ''ब्लडी डैडी'' में देखा गया था।

पूजा की हालिया सिनेमाई प्रस्तुति पारिवारिक मनोरंजन फिल्म ''किसी का भाई किसी की जान'' थी।

ये भी पढ़ें: 

Dussehra 2023: राष्ट्रपति मूर्मू, PM मोदी और CM शिवराज समेत इन नेताओं ने देशवासियों को दी दशहरा की शुभकामनाएं

Advertisment

MP Weather News: मध्य प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, 12.8 डिग्री तक पहुंचा पारा

Vijayadashami 2023: इंदौर में आज 300 स्थानों से निकलेगा RSS का पथ संचलन, 1200 किलोमीट लंबे मार्ग पर होगा कार्यक्रम

MP Congress Third List: कांग्रेस की तीसरी लिस्‍ट जारी, आमला से मनोज मालवे को दिया टिकट

Ravan Dahan: रावण भी हुआ हाईटेक, अट्टहास करते, धुआं उगलते इस रावण का भगवान राम करेंगे वध

shahid kapoor, pooja hegde, shahid kapoor movies, shahid kapoor upcoming movie, shahid kapoor new movie, pooja hegde new movie, pooja hegde movies, pooja hegde upcoming movies, upcoming movies, new movies, movies in 2024

shahid kapoor shahid kapoor movies new movies shahid kapoor new movie shahid kapoor upcoming movie upcoming movies pooja hegde movies in 2024 pooja hegde movies pooja hegde new movie pooja hegde upcoming movies
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें