Advertisment

Shahdol Bus Accident : जनजाति कार्यक्रम में शामिल होने जा रही यात्रियों से भरी बस पलटी, एक की मौत, कई घायल

author-image
Preeti Dwivedi
Shahdol Bus Accident : जनजाति कार्यक्रम में शामिल होने जा रही यात्रियों से भरी बस पलटी, एक की मौत, कई घायल

शहडोल। Shahdol Bus Accident शहर में आज बड़ा हादसा हो गया। mp news जहां यात्रियों से भरी बस पलटने से कई लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार एक की मृत्यु की खबर भी आ रही है। आपको बता दें शहडोल में जनजाति कार्यक्रम में शामिल होने राष्ट्रपति द्रोपती मुर्मू आ रही हैं। जिसमें शामिल होने के लिए यात्री बस से जा रहे थे। लेकिन बीच सड़क पर बस पलटने से ये हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। इस घटना में करीब 32 यात्री घायल बताए जा रहे हैं।

Advertisment

कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे यात्री —
आपको बता दें आज यानि 15 नवंबर को शहडोल में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजाति कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमें शामिल होने के लिए यात्रियों से भरी बस जा रही थी। जिसके पलटने पर हादसे में एक की मौत और करीब 32 लोग घायल बताए जा रहे हैं। सभी यात्रियों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया है। इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति मुर्मू का शहडोल दौरा भी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ये बस शहडोल में होने वाले राष्ट्रपति के कार्यक्रम के लिए नागरिकों को जबलपुर प्रशासन की तरफ कंजई बढागर से शहडोल रैली में शामिल होने भेजा गया था। इसी दौरान रास्ते में ये बस बेकाबू होकर पलट गई। इधर इस हादसे की सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर घटना स्थल पहुंची और सभी घायलों को तुरंत उपचार के लिए स्वास्थ केंद्र में भेजा।

News hindi news MP Breaking News breaking news in hindi latest news in hindi MP news mp hindi news Live News jabalpur news birsh munda jayanti dropati murmu janjatiye karyakram shahdol bus accident
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें