Advertisment

Parsi Funeral Rituals: पारसी धर्म में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पर छाया संकट, इस वजह से बदलनी पड़ी परंपरा

Parsi Funeral Rituals: दुनियाभर में बहुत से धर्म हैं, और सभी धर्मों की अपनी अलग-अलग मान्यताएं हैं। कई ऐसे रीति रिवाजों का पालन होता है।

author-image
Bansal news
Parsi Funeral Rituals: पारसी धर्म में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पर छाया संकट, इस वजह से बदलनी पड़ी परंपरा

Parsi Funeral Rituals: दुनियाभर में बहुत से धर्म हैं, और सभी धर्मों की अपनी अलग-अलग मान्यताएं हैं। हर धर्म में जन्म से लेकर मरने तक कई ऐसे रीति रिवाजों का पालन होता है जो उन्हें सबसे अलग बनाता है। कई धर्मों में मरने के बाद अंतिम संस्कार को करने में भी काफी फर्क होता है। परसी धर्म भी अपने में बेहद अनोखा है मगर इसके अंतिम संस्कार के रिवाज से अजीबोगरीब है।

Advertisment

एक रिपोर्ट के अनुसार 

एक रिपोर्ट के अनुसार पारसियों में ना ही मरने के बाद शव को जलाया जाता है और ना ही दफनाया जाता है। बल्कि वो अपने प्रियजनों के शव को टावर ऑफ साइलेंस यानी दखमा ले जाते हैं और वहां उसे रख देते हैं। इसके बाद गिद्ध शवों को नोच डालते हैं और उसे अपना भोजन बना लेते हैं। मगर सवाल ये उठता है कि ऐसी मान्यता के पीछे क्या कारण है?

लाश को गिद्धों के हवाले क्यों कर देते हैं लोग?
पारसी धर्म के अनुसार जीवन रोशनी और अंधकार के बीच की जंग होती है। मगर जब इंसान मरता है तो अंधकार यानी बुराई से नहीं लड़ पाता। इस वजह से शरीर पर बुरी शक्तियों का वास होने लगता है। पारसी धर्म में धरती, पानी और अग्नि, तीनों तत्व बेहद पवित्र माने जाते हैं।

ऐसे में जब कोई मरता है तो उन्हें इन तीन तत्वों में नहीं मिलने दिया जाता क्योंकि फिर शरीर की बुरी शक्तियां इन तत्वों में भी मिल जाएंगी।

Advertisment

गिद्धों के विलुप्त होने से बढ़ी मुसीबत
इस कारण पारसी, लाश को दखमा में रखते हैं जिससे गिद्ध उन्हें खा लें और धीरे-धीरे मरा हुआ इंसान प्रकृति में मिल जाए। इसके साथ ही जानवरों को, खासकर गिद्धों को शरीर दे देना इंसान के द्वारा दान का आखिरी क्षण भी माना जाता है जो मरने वाला अपनी मौत के बाद करता है। धीरे-धीरे पारसियों की ये प्रथा खत्म होती जा रही है। उसका कारण ये है कि गिद्ध विलुप्त होते जा रहे हैं।

अब पारसी समुदाय के लोग भी लाश को जलाना शुरू कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार पारसियों में 6 से 15 फीसदी तक लाश जलाने की प्रथा शुरू हो गई है।

ये भी पढ़ें:

Independence Day: इजराइल में भारतीय राजदूत ने तिरंगा फहराकर मनाया स्वतंत्रता दिवस

Advertisment

Assembly Election 2023: बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज, पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर होगी चर्चा

Earthquake: महाराष्ट्र के कोल्हापुर में भूकंप के झटके, जानमाल का नुकसान नहीं

Pakistan News: पाकिस्तान में रह रहे चीनी नागरिकों की सुरक्षा बढ़ाई गई, ग्वादर में हमले की कोशिश के बाद लिया फैसला

Advertisment

Delhi Excise Policy: दिल्ली के होटल, क्लब सहित रेस्तरां संचालकों को अल्टीमेटम, 15 सितंबर तक जमा कराएं वेरीफिकेशन सर्टिफिकेट

weird funeral rituals around the world parsis funeral parsis feed dead bodies to vultures
Advertisment
चैनल से जुड़ें