/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/Ayodhya.jpg)
मुंबई। Ayodhya: शबनम शेख की इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है। वे मुंबई से अपने दोस्तों के साथ पैदल ही अयोध्या के लिए निकल पड़ी हैं। शबनम ने 100 किलोमीटर का सफर भी पूरा कर लिया है।
शबनम के कंधे पर केसरिया ध्वज, पीठ पर राम मंदिर की तस्वीर लेकर चल रही हैं। शबनम जय श्री राम नाम लेकर आगे बढ़ रही हैं। शबनम के इस काम की सोशल मीडिया पर तारीफ भी हो रही है।
https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1739499872405831792?s=20
सनातनी मुस्लिम हैं शबनम
शबनम अपने आप को सनातनी मुस्लिम बताती हैं, वे कहती हैं, उनका उद्देश्य है रामलला के दर्शन करना है। शबनम की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने उनकी सुरक्षा में तीन पुलिसकर्मियों को तैनात किया है।
रामायण और महाभारत सीरियल्स देखें
शबनम बताती हैं कि उन्होंने बचपन से ही रामायण और महाभारत जैसे पौराणिक सीरियल्स देखें हैं। जिससे उनकी आस्था शुरु से ही भगवान के प्रति रही है। वे श्रीराम को अपना आर्दश मानती हैं।
शबनम अपने नाम के आगे सनातनी मुस्लिम लिखती हैं इसका का विचार उन्होंने सुबुही खान से लिया है जो वकील, विचारक, कार्यकर्ता और लेखक हैं।
शबनम सीएम योगी हैं प्रभावित
शबनम कहती हैं वे पीएम मोदी और सीएम योगी से प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि वे (Ayodhya) रामलला के दर्शनों के बाद अगर मौका मिला तो सीएम योगी से मिलना चाहेगीं। शबनम ने कहा वे सीएम योगी को धन्यवाद देंगी क्योंकि उन्होंने यूपी में कानून व्यवस्था को अच्छे तरह से मैनेज किया है।
शबनम ने कहा वे अयोध्या के धन्नीपुर में बनने वाली मस्जिद भी जाएंगी। जितनी आस्था मेरी श्रीराम में उतनी ही मेरे आस्था मेरे धर्म में भी है।
ये भी पढ़ें:
MP NEWS: मोहन कैबिनेट के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान, बोले- सबको नहीं मिलता मंत्री पद
Cabinet Meeting: मोहन यादव की नए कैबिनेट की पहली बैठक आज, किसे मिलेगा कौन सा विभाग
MP Weather Update: तापमान में एक से दो डिग्री तक होगी गिरावट, जानें आज कैसा रहेगा प्रदेश का मौसम
MP Cabinet Expansion: मोहन कैबिनेट में सिंधिया कैंप के 3 मंत्री, शिवराज कैबिनेट में थे नौ
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें