Advertisment

MP Weather: एमपी में इस दिन से पड़ेगी कड़ाके की ठंड! प्रदेश में रात में चल रहीं ठंडी हवाएं, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम?

MP Weather: दीपावली के बाद ठंड का मौसम शुरू होने लगता है। मध्य प्रदेश के ज्यादातर जिलों में अब रात के दौरान ठंडी हवाएं चलना शुरू हो गई हैं।

author-image
Ujjwal Rai
MP WEATHER

MP Weather: दीपावली के बाद ठंड का मौसम शुरू होने लगता है। मध्य प्रदेश (MP Weather) के ज्यादातर जिलों में अब रात के दौरान ठंडी हवाएं चलना शुरू हो गई हैं। दिवाली के दिन कई जिलों के तापमान में कमी देखने को मिली है।

Advertisment

मौसम विभाग के मुताबिक अब जल्द ही ठंड का मौसम शुरू होने वाला है। मौसम विभाग ने बताया कि 10 नवबंर के बाद से तेज ठंड पड़ सकती है। दरअसल, नवंबर में भोपाल (MP Weather) में 10 दिन बीतने के बाद ही तेज सर्दी पड़ना शुरू हो जाती है।

ऐसा पिछले 25 सालों में कई बार हो चुका है। दरअसल, देश के उत्तरी हिस्से से और पहाड़ों की ठंडी हवा नवंबर (MP Weather)  के दूसरे पखवाड़े के आसपास आना शुरू हो जाती है। देश के उत्तरी हिस्से में वेस्टर्न डिस्टरबेंस या बर्फबारी से मौसम बदलता जाता है। इस दौरान वहां की हवा यहां आने की वजह से सर्दी बढ़ती है। इस साल नवंबर के महीने में 10- 12 दिन बाद अच्छी सर्दी पड़ने की संभावना है।

नवंबर का मौसम

MP WEATHER

नवंबर के पहले हफ्ते में तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं देखा जाएगा। हालांकि, सुबह हल्की धुंध छाई रहेगी। वहीं, रात में टेंपरेचर 15-18 डिग्री के आसपास हो सकता है।

Advertisment

तीन-चार दिन तक ऐसा ही रहेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक इन दोनों मौसम प्रणालियों का मध्य प्रदेश (MP Weather) के मौसम पर विशेष प्रभाव नहीं पड़ रहा है। हवाओं का रुख वर्तमान में दक्षिण-पूर्वी बना हुआ है। अभी 3-4 दिनों तक यही मौसम रहने वाला है।

वहीं, दूसरे हफ्ते में घने कोहरे का दौर शुरू हो सकता है। महीने के दूसरे सप्ताह में 14 डिग्री से 16 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है। करीब 15-16 दिन बाद ठंडी हवाओं का दौर शुरू हो जाएगा। ऐसे में 3-4 डिग्री तक तापमान गिर सकता है। महीने के आखिरी तक तेज ठंड शुरू हो जाएगी।

दिवाली पर रही कम सर्दी

MP WEATHER

दीपावली पर भोपाल (MP Weather) में कम सर्दी का ट्रेंड बरकरार रहा। मौसम विभाग ने बताया कि दिवाली की रात तापमान 18.4 डिग्री दर्ज किया गया।

Advertisment

ये भी पढ़ें...दिवाली के भोपाली बम: लंका जीतकर अयोध्या बायपास आए थे श्री राम, अब्दुल्ला के बोल उड़ाएंगे होश,फेंकू की शायरी करेगी लोटपोट

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें