Advertisment

CG Weather Update: प्रदेश में अगले 5 दिनों तक बढ़ेगी ठंड, 10-14 डिग्री के साथ सरगुजा संभाग सबसे ज्यादा ठंडा

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में कड़ाके की सर्दी: प्रदेश में अगले 5 दिनों तक बढ़ेगी ठंड, 10-14 डिग्री के साथ सरगुजा संभाग सबसे ज्यादा

author-image
Manya Jain
CG Weather Update

CG Weather Update

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बस्तर संभाग को छोड़कर सभी जिले में रात के तापमान में लगातार गिरावट हो रही है. तापमान में गिरावट 5 दिनों तक जारी रहेगा जिससे कई जिलों में ठंड बढ़ेगी. बात करें अंबिकापुर की तो यहां तापमान में करीब 10 डिग्री की गिरावट आई है.

Advertisment

प्रदेश के अन्य जिलों में तापमान सामान्य से 1-3 डिग्री कम दर्ज किया गया. छत्तीसगढ़ का सरगुजा संभाग सबसे ठंडा रहा. सरगुजा संभागों का रात का तापमान 10 से 14 डिग्री के बीच रहा. सबसे गर्म 33 डिग्री सुकमा का तापमान रहा है.

जबकि रायपुर में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री, दुर्ग में 14 डिग्री और बिलासपुर में 15.8 डिग्री दर्ज किया गया.

सबसे ठंडा रहा सरगुजा 

छत्तीसगढ़ के सभी संभागों में सरगुजा संभाग सबसे ठंडा है। इस संभाग के जिलों में रात का तापमान 14 डिग्री से कम दर्ज किया गया है। शुक्रवार को सबसे ठंडी रात बलरामपुर में रही। सरगुजा में न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री, कोरिया में 12.9 डिग्री और जशपुर में 13.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

 ये भी पढ़ें: MP में गिर रहा तापमान: पचमढ़ी सबसे ठंडा, ग्वालियर-जबलपुर में 2° और लुढ़केगा पारा, भोपाल में पिछले साल से ज्‍यादा सर्दी

राजधानी में ऐसा रहेगा मौसम

रायपुर में आज का मौसम साफ रहेगा. यहां अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री के आसपास रहना की संभावना है. शनिवार को 31.6 डिग्री और रात का तापमान 17.1 डिग्री रहा.

अगले 5 दिनों में गिरावट के असार 

 छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में गिरावट शुरू हो गई है. वैसे तो रायपुर समेत कई जिलो में दिन का तापान 30 डिग्री के आसपास रहा. लेकिन मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों में तापमान में गिरावट शुरू हो सकती है.

सुकमा जिले में शनिवार का अधिकतम तापमान 33 डिग्री दर्ज किया गया है.

शहरों में ऐसा रहा शनिवार का तापमान 

रायपुर का अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री, न्यूनतम तापमान 17.1 डिग्री

बिलासपुर का अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री न्यूनतम तापमान 15.9 डिग्री

अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री

जगदलपुर का अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री

दुर्ग का अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री न्यूनतम तापमान 14 डिग्री

Advertisment
CG weather update
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें