Advertisment

Today History: आज के दिन के असम में हुए थे सीरियल बम धमाके, जानिए आज की अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं

राजधानी गुवाहाटी और 13 अन्य स्थानों पर 30 अक्टूबर 2008 को हुए इन शक्तिशाली धमाकों ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया।

author-image
Bansal news
Today History: आज के दिन के असम में हुए थे सीरियल बम धमाके, जानिए आज की अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं

Today History: इतिहास में 30 अक्टूबर का दिन असम में एक के बाद एक हुए बम विस्फोटों की दुखद घटना के साथ दर्ज है। राजधानी गुवाहाटी और 13 अन्य स्थानों पर 30 अक्टूबर 2008 को हुए इन शक्तिशाली धमाकों ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया। राज्य के कोकराझार जिले में तीन जगहों पर, गुवाहाटी में पांच जगहों पर, बोंगाईगांव में तीन तथा बरपेटा में दो जगहों पर धमाके हुए।

Advertisment

देश-दुनिया के इतिहास में 30 अक्टूबर की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1485: हेनरी टुडोर को इंग्लैंड का राजा बनाया गया। हेनरी सप्तम के नाम से पहचाने गए हेनरी टुडोर ने टुडोर वंश की स्थापना की और इंग्लैंड की शक्ति के विस्तार के लिए कई तरह से प्रयास किए।

1883: स्वामी दयानंद सरस्वती का निधन।

1909: भारत के भौतिक शास्त्री और परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम के जनक होमी जहांगीर भाभा का जन्म।

Advertisment

1945: भारत संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना। भारत ने ब्रिटिश शासन के अंतर्गत वास्तविक राष्ट्र के रूप में इस विश्व संगठन की सदस्यता ली।

1956: दिल्ली में अशोक होटल खुला। यह देश का पहला पांच सितारा आलीशान होटल था।

1961: रूस ने हाइड्रोजन बम में विस्फोट किया, जिस पर दुनियाभर में रोषपूर्ण प्रतिक्रिया व्यक्त की गई।

Advertisment

1974: मोहम्मद अली ने जार्ज फोरमैन को हराकर विश्व हैवीवेट बाक्सिंग खिताब जीता।

1991: अमेरिका के राष्ट्रपति जार्ज बुश ने स्पेन में पश्चिम एशिया शांति सम्मेलन के दौरान अपने ऐतिहासिक भाषण में अरब जगत और इजराइल को अपना अतीत भुलाकर शांति के रास्ते पर चलने का आह्वान किया।

2008: गुवाहाटी सहित असम के कई हिस्सों में एक के बाद एक कई बम धमाकों में 66 से अधिक व्यक्तियों की मृत्यु।

Advertisment

ये भी पढ़ें:

today history india in hindi today history in india today history in hindi india today history in hindi oday history india today history in hindi india today history
Advertisment
चैनल से जुड़ें