Advertisment

September Panchak 2023: शुरू हुए पंचक, फिर भी कर पाएंगे शुभ काम, जानें कारण

September Panchak 2023: शुरू हुए पंचक, फिर भी कर पाएंगे शुभ काम, जो 30 सितंबर की रात समाप्त होंगे।जानें कारण

author-image
Preeti Dwivedi
August Panchak End 2023: कल इतने बजे समाप्त हो रहे हैं पंचक, शुरू कर सकेंगे ये काम

September Panchak 2023: गणेश उत्सव चल रहे हैं। इसी बीच कल यानि 26 सितंबर से पचंक शुरू हो गए हैं। जो 30 सितंबर की रात समाप्त होंगे। पर सवाल ये है कि वैसे तो पंचकों में शुभ काम करने की मनाही होती है तो क्या इस बार ऐसा कर पाएंगे। तो चलिए जानते हैं पंडित रामगोविंद शास्त्री से कि क्या इस बार पंचकों में शुभ काम कर पाएंगे और क्यों।

Advertisment

पंचक में रहेगा शुभ मुहूर्त

पंडितों की माने तो पंचक में किसी शुभ काम की शुरुआत अच्छी नहीं मानी जाती। लेकिन इस बार के पंचक गणेश उत्सव में आ रहे हैं। इतना ही नहीं गणेश उत्सव की त्रयोदशी की रात से इनकी शुरूआत हो रही है। दूसरा पंचक अनंत चतुर्दशी (Anant Chaturdashi 2023) के दिन पड़ेगा। गणेश जी अपने आप में प्रथम पूज्य हैं। हर काम की शुरूआत श्रीगणेश के नाम के साथ की जाती है। इसलिए इस बार के पंचकों में किसी भी तरह के शुभ काम के लिए शुभ मुहूर्त माना गया है।

सितंबर में इस दिन से शुरू हो रहे हैं पंचक

ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री के अनुसार सितंबर में पंचकों की शुरूआत 27 सितंबर को रात 4:29 से हो चुकी है। जो पूरे पांच दिन चलेंगे। इनकी समाप्ति 30 सितंबर को रात 9:07 मिनट पर होगी।

पंचकों में विसर्जन होता है शुभ

पंडित रामगोविंद शास्त्री के अनुसार पंचकों में जब श्रीगणेश विसर्जन या देवी विसर्जन होता है ये बेहद शुभ माना जाता है। इस बार भी ऐसा ही हो रहा है। बीते साल की तरह इस बार भी गणेश उत्सव के 11 दिनी उत्सव के बाद 28 सितंबर को अनंत चतुर्दशी पर गणेश विसर्जन होगा। इस दौरान आप सभी शुभ काम कर पाएंगे।

Advertisment

सितंबर में पंचक की तिथियां

प्रथम पंचक : 27 सितंबर की रात 4:29 से
दूसरा पंचक : 28 सितंबर
तीसरा पंचक : 29 सितंबर
चौथा पंचक : 30 सितंबर

ऐसे होती है पंचक की गिनती

ज्योतिषाचार्यों की मानें तो कहने तो पंचक पांच दिन के होते हैं, लेकिन ज्योति​षीय गणना के अनुसार नक्षत्र साढ़े चार दिन के नक्षत्र होते हैं। जिनमें से घनिष्ठा नक्षत्र का आधा नक्षत्र गिना जाता है। इसके बाद चार नक्षत्र गिनकर पंचक बनते हैं।

September Panchak 2023, shubh panchak, anant chaturdashi 2023, panchak on anant chaturdashi 2023, panchak gyan, panchak in september 2023 in hindi, September Panchak 2023, bansal news, ganesh utsav

Advertisment
Bansal News Ganesh Utsav Anant Chaturdashi 2023 panchak gyan panchak in september 2023 in hindi panchak on anant chaturdashi 2023 September Panchak 2023 shubh panchak
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें