Advertisment

21 September Aaj Ka Ethihas: क्या आपको याद है ? 82 बरस के बूढ़े बहादुर शाह जफर की कहानी, जानें क्या रहा खास

मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर का जिक्र आते ही उनकी उर्दू शायरी और हिंदुस्तान से उनकी मोहब्बत की भी बात होती है।

author-image
Bansal News
21 September Aaj Ka Ethihas: क्या आपको याद है ? 82 बरस के बूढ़े बहादुर शाह जफर की कहानी, जानें क्या रहा खास

नई दिल्ली। 21 September Aaj Ka Ethihas मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर का जिक्र आते ही उनकी उर्दू शायरी और हिंदुस्तान से उनकी मोहब्बत की भी बात होती है। कहने को तो वह 1837 में बादशाह बनाए गए, लेकिन तब तक देश के काफी बड़े इलाके पर अंग्रेजों का कब्जा हो चुका था। सल्तनत के नाम पर उनके पास कुछ ही इलाके बचे थे। 1857 में क्रांति की चिंगारी भड़की तो सभी विद्रोही सैनिकों और राजा-महाराजाओं ने उन्हें हिंदुस्तान का सम्राट माना और उन्होंने भी अंग्रेजों को खदेड़ने का आह्वान किया, लेकिन 82 बरस के बूढ़े बहादुर शाह जफर की अगुवाई में लड़ी गई यह लड़ाई कुछ ही दिन चली और 21 सितंबर को अंग्रेजों ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उन पर मुक़दमा चलाया गया और उन्हें रंगून निर्वासित कर दिया गया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

Advertisment

देश और दुनिया के इतिहास में 21 सितंबर की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1677 : नीदरलैंड के जॉन और निकोल्स वान डर हेडेन को अग्निशामक यंत्र के लिए पेटेंट मिला।

1784 : पेनसिलवेनिया पैकेट एंड जनरल एडवरटाइजर नाम से अमेरिका का पहला दैनिक अखबार छपा।

Advertisment

1790 : पालघाट ने 60 बंदूकों के साथ जनरल मिडोज के नेतृत्व वाली ब्रिटिश सेना की टुकड़ी के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

1792 : फ्रेंच नेशनल कन्वेंशन ने राजशाही को समाप्त करने के लिए मतदान किया।

1857 : अंग्रेजों ने अंतिम मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर को गिरफ्तार किया। इससे एक दिन पहले वह ब्रिटिश फौज के हाथों दिल्ली हार बैठे थे और उनके सामने आत्मसमर्पण के अलावा और कोई चारा नहीं था।

Advertisment

1866 : ब्रिटेन के प्रख्यात लेखक व इतिहासकार हर्बर्ट जॉर्ज वेल्ज़ का जन्म।

1883 : अमेरिका और ब्राजील के बीच टेलीग्राफ सेवा शुरू।

1921 : जर्मनी के ओपू में एक केमिकल प्लांट में धमाके में 800 लोगों की मौत।

1934 : जापान के होंसू द्वीप पर आए भयंकर तूफान से 4000 लोगों की मौत।

1949 : चीन में कम्युनिस्ट नेताओं ने 'पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना' पार्टी की घोषणा की।

Advertisment

1964 : माल्टा ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता हासिल की।1985 : उत्तर और दक्षिण कोरिया ने परिवारों की मुलाकात के लिए अपनी सीमाएं खोली।

1991 : आर्मेनिया को सोवियत संघ से स्वतंत्रता मिली।

1999 : मध्य ताइवान में भूकंप से 2400 लोगों की मौत।

2004 : अमेरिका ने लीबिया से आर्थिक प्रतिबंध हटाए।

2020: दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत माउंट एवरेस्ट के शिखर पर ऑक्सीजन सिलेंडर के बिना 10 बार चढ़ने वाले नेपाल के मशहूर पर्वतारोही अंग रीता शेरपा का निधन।

History of india 21 september history 21 september history in hindi 21 september history of india 21 september history of world 21 september indian history 21 september world history september 21 in history september 21 in indian history september 21 in world history
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें