Advertisment

17 सितंबर दैनिक राशिफल, मेष को मिलेगा सम्मान, वृष वाले रहें सतर्क, बाकी राशि वाले भी जानें अपना हाल

शुक्रवार का दिन September 17 daily horoscope  मेष राशि के जातकों के लिए समाज में सम्मान दिलाएगा। तो वहीं वृष राशि के जातकों को सावधान रहना होगा।

author-image
Preeti Dwivedi
17 सितंबर दैनिक राशिफल, मेष को मिलेगा सम्मान, वृष वाले रहें सतर्क, बाकी राशि वाले भी जानें अपना हाल

नई दिल्ली। शुक्रवार का दिन September 17 daily horoscope  मेष राशि के जातकों के लिए समाज में सम्मान दिलाएगा। तो वहीं वृष राशि के जातकों को सावधान रहना होगा। पंडित सनत कुमार खम्परिया के अनुसार जानते हैं बाकी राशियों का हाल।

Advertisment

मेष राशि —
मेष राशि के जातकों के लिए शुक्रवार का दिन अच्छा बिकने वाला है। व्यापार से लाभ होगा। सामाजिक क्षेत्र में आपको सम्मान मिलेगा। मांगलिक समारोह में शामिल हो सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

वृष राशि —
वृष राशि के जातकों को शुक्रवार का दिन कुछ नया लेकर आएगा। लापरवाही न करें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। कोई जरूरी करने की या लेन-देन की सोच रहे हैं तो कुछ समय के लिए डाल दें। कुछ नया करने के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।

मिथुन राशि —
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन से खुशियों भरा होगा। हर कार्य में सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों को अपने से बड़ों से सहयोग मिलेगा।

Advertisment

कर्क राशि —
कर्क राशि के जातकों को दान पर खर्च करना होगा। ऑफिस में आपके विचारों से माहौल बनेगा। आप प्रसन्न रहेंगे। शत्रुओं से सावधान रहने के लिए कहा जा रहा है। लंबे समय से अधूरे पड़े कार्य निपटाएंगे।

सिंह राशि —
सिंह राशि के जातकों के घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। धन प्राप्ति होगी। शुक्रवार का दिन व्यस्तता भरा रहेगा। आध्यात्मिक की ओर आपका रुझान रहेगा।

कन्या राशि —
कन्या राशि के जातक थोड़ा संयम से काम लें। किसी कार्य में लापरवाही अच्छी नहीं है। शाम के समय आपको परिवार के साथ समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा। विवाह योग्य लोगों के लिए समय अच्छा है।

Advertisment

तुला राशि —
तुला राशि के जातकों के लिए शुक्रवार का दिन भाग्य की दृष्टि से अच्छा रहेगा। किसी नए कार्य को शुरू कर सकते हैं। धन लाभ होगा। परिवार के सदस्य आपके लिए कोई सरप्राइज पार्टी रख सकते हैं। काम पर ध्यान लगाना होगा।

वृश्चिक राशि —
वृश्चिक राशि के जातक किसी कार्य के लिए लोन लेने की सोच सकते हैं। छोटी मोटी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपके लिए शुक्रवार का दिन काफी मजबूती भरा रहेगा। वाहन सावधानी से चलाएं। धन खर्च हो सकता है।

धनु राशि —
धनु राशि के जातकों के लिए शुक्रवार का दिन सावधान और सतर्कता बरतने वाला होगा। बिजनेस में किसी पर भरोसा न करें। आपको मेहनत का फल मिलेगा। व्यापार में कोई नया मौका मिल सकता है।

Advertisment

मकर राशि —
मकर राशि के जातकों के लिए शुक्रवार का दिन सामान्य रहेगा। साझेदारी में किसी भी कार्य को करेंगे तो आपको लाभ मिलेगा। पुत्र—पुत्री के विवाह में व्यवधान आ सकता है। नौकरी पेशा लोगों के लिए अधिक काम हाथ में आने से व्यस्तता बढ़ेगी।

कुंभ राशि —
कुंभ राशि वालों के लिए स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा उतार-चढ़ाव आ सकता है। खान-पान में लापरवाही न करें। मन अशान्त रहेगा। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं।

मीन राशि —
मीन राशि के जातकों को शुक्रवार का दिन बुद्धि का प्रयोग करके कार्य में सफलता दिलाने वाला होगा। शाम के समय माता पिता के साथ भविष्य के निवेश की प्लानिंग कर सकते हैं। कुल मिलाकर शुक्रवार का दिन आपके लिए लाभकारी होगा।

Advertisment
सिंह वृष वृश्चिक मेष मीन मिथुन मकर धनु तुला कुंभ कर्क कन्या vrashchik vrash tula singh September 17 daily horoscope mp news hindi MP Live News Hindi MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News Hindi mithun mesh meen makar kya karen is din kumbh kark kanya jyotish dhyan Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP Dharam dhanu daily horoscope bansal news today Bansal News bansal mp news today bansal mp news aaj kiski karen pooja 17 September ka rashifal 17 September 2021 ka rashifal 12 ke rashivar upaye
Advertisment
चैनल से जुड़ें