Advertisment

1 September Aaj Ka Ethihas: आज देश को मिला ‘जिंदगी के साथ भी, जिंदगी के बाद भी’ वाला LIC, क्या आपको याद है ?

‘जिंदगी के साथ भी, जिंदगी के बाद भी’ की असरदार टैगलाइन के साथ देश के लाखों लोगों को बीमा की सेवाएं देने वाले भारतीय जीवन बीमा निगम की स्थापना आजादी के नौ साल बाद एक सितंबर के दिन ही की गई थी।

author-image
Bansal News
1 September Aaj Ka Ethihas: आज देश को मिला ‘जिंदगी के साथ भी, जिंदगी के बाद भी’ वाला LIC, क्या आपको याद है ?

नई दिल्ली। 1 September Aaj Ka Ethihas  ‘जिंदगी के साथ भी, जिंदगी के बाद भी’ की असरदार टैगलाइन के साथ देश के लाखों लोगों को बीमा की सेवाएं देने वाले भारतीय जीवन बीमा निगम की स्थापना आजादी के नौ साल बाद एक सितंबर के दिन ही की गई थी।यह दिन एक और कारण से भी इतिहास में दर्ज है। आज भले शब्दकोश के नाम पर ढेरो ऑनलाइन सुविधाएं मौजूद हैं, लेकिन एक समय पढ़ने लिखने वाले लोगों के लिए शब्दकोश या डिक्शनरी के नाम पर मोटी मोटी किताबे हुआ करती थीं और शब्दकोश को तैयार करना अपने काम में बहुत मुश्किल काम माना जाता था। भारत में शब्दकोश का जिक्र आते ही फादर कामिल बुल्के का नाम जहन में आता है। बाबा बुल्के का जन्म भी एक सितंबर को ही हुआ था।

Advertisment

देश दुनिया के इतिहास में एक सितंबर की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1858 : ईस्ट इंडिया कंपनी के निदेशकों की अंतिम बैठक लंदन के ईस्ट इंडिया हाउस में आयोजित की गई।

1878 : एम्मा एम नट्ट अमेरिका में पहली महिला टेलीफोन ऑपरेटर बनी।

1909 : प्रसिद्ध साहित्यकार और शब्दकोश तैयार करने वाले फ़ादर कामिल बुल्के का जन्म।

Advertisment

1923 : ग्रेट कैंटो भूकंप ने जापान के तोक्यो और योकोहामा शहरों में भारी तबाही मचायी।

1942 : रास बिहारी बोस ने इंडियन नेशनल आर्मी की स्थापना की।

1947 : भारतीय मानक समय की शुरूआत की गई।

1956 : भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की स्थापना।

1964 : इंडियन ऑयल रिफ़ाइनरी और इंडियन ऑयल कम्पनी को विलय करके इंडियन ऑयल कॉपरेशन बनाई गयी।

1965 : पाकिस्तानी फौज ने कश्मीर में संघर्षविराम रेखा को पार किया।

2000 : चीन ने तिब्बत होते हुए नेपाल जाने वाले अपने एकमात्र रास्ते को बंद किया।

Advertisment

2018 : जकार्ता एशियाई खेलों में मुक्केबाज अमित पांघल ने 49 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।

वह एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले ओवरआल आठवें भारतीय मुक्केबाज बने।

2018 : प्रणब बर्धन और शिबनाथ सरकार ने जकार्ता एशियाई खेलों की पुरूषों की ब्रिज प्रतियोगिता की युगल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।

Advertisment

2020 : भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का दिल्ली में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। कई दिन तक अस्पताल में भर्ती रहने के बाद 31 अगस्त की शाम उनका निधन हो गया था।

हिस्ट्री सितंबर स्पेशल डे सितंबर का इतिहाल सितंबर ट्रेंडिंग न्यूज इतिहास viral news trending news special day September History 1 सितंबर की हिस्ट्री 1 सितंबर का बड़ा आयोजन 1 सितंबर का इतिहास 1 September Special Day 1 september special 1 September History 1 September Historical Day 1 september big events
Advertisment
चैनल से जुड़ें