Advertisment

सिवनी में दर्दनाक हादसा: कार और सेना की बस में भीषण टक्कर, 3 की मौत, 22 जवान घायल

Seoni Road Accident: सिवनी में दर्दनाक सड़क हादसा: कार और सेना की बस में भीषण टक्कर, 3 की मौत, 22 जवान घायल

author-image
Preetam Manjhi
सिवनी में दर्दनाक हादसा: कार और सेना की बस में भीषण टक्कर, 3 की मौत, 22 जवान घायल

   हाइलाइट्स

  • सिवनी में कार और सेना की बस में भीषण टक्कर
  • हादसे में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत
  • बस में सवार सेना के 22 जवान हुए घायल
Advertisment

Seoni Road Accident: सिवनी से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है, जहां कार और सेना की बस की आपस में भीषण टक्कर हो गई। जिसमें एक ही परिवार के 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई, वहीं हादसे के वक्त बस पलटने से  बस में सवार 26 जवान घयाल हो गए। जिनमें 2 जवानों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। घटना मुंडापार गांव के पास की है।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1776542701032247449

   हादसे में 3 की मौत 26 घायल

जानकारी के मुताबिक नागपुर से इलाज कराकर घर आ रहे कार सवार लोग वापस अपने घर मंडला आ रहे थे। इसी दौरान जवानों को लेकर सिवनी आ रही बस की भिड़ंत कार से धानागढ़ के पास हो गई। टक्कर खतरनाक थी कि हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई वहीं बस में सवार 26 जवान घायल हो गए।

https://twitter.com/ANI_MP_CG_RJ/status/1776483867291238769?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1776483867291238769%7Ctwgr%5Eb8b4a4929fda49165f944da57583b628e4aa3d43%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.newsnationtv.com%2Fstates%2Fmadhya-pradesh%2Fseoni-bus-accident-three-policemen-died-after-bus-overturn-456708.html

Advertisment

हादसे (Seoni Road Accident) की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को केवलारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां, डॉक्टरों ने कार सवार कन्हैया जसवानी, निखलेश जसवानी, और पुरुषोत्तम उर्फ काजू महिपाल को मृत घोषित कर दिया। बता दें कि घायल पुलिस जवानों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

   सड़क खराब होने की वजह से हुआ हादसा

यह दर्दनाक हादसा (Seoni Road Accident) सड़क खराब होने की वजह से हुआ। खराब सड़क की वजह से वाहन अपना नियंत्रण खो बैठे थे। हालांकि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें: Naxal Encounter: जवानों को मिली सफलता, मुठभेड़ में तीन नक्‍सली ढेर

Advertisment

   हादसे में एक ही परिवार के 3 लोगों की हुई मौत

जानकारी के मुताबिक हादसा शुक्रवार रात करीबन 1 बजे हुआ था।  जब दोनों वाहन आपस में टकराए तो हादसे के वक्त बस पलट गई थी, जिसमें सवार सेना के जवान घायल हो गए। वहीं कार में सवार एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई।

Advertisment
चैनल से जुड़ें