Advertisment

सिवनी नगर पालिका में हुए भ्रष्टाचार केस में सरकार का एक्शन, नपाध्यक्ष शफीक खान को पद से हटाया, कांग्रेस में मचा हड़कंप

Seoni Nagar Palika corruption case: मध्य प्रदेश शासन ने सिवनी में कांग्रेस से नगर पालिका अध्यक्ष शफीक खान को वित्तीय गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार के आरोप में पद से हटा दिया है। जांच में दोषी पाए जाने पर शासन ने रिकवरी के आदेश भी जारी किए हैं।

author-image
Vikram Jain
सिवनी नगर पालिका में हुए भ्रष्टाचार केस में सरकार का एक्शन, नपाध्यक्ष शफीक खान को पद से हटाया, कांग्रेस में मचा हड़कंप

हाइलाइट्स

  • सिवनी नगर पालिका अध्यक्ष पद से हटाए गए शफीक खान।
  • शफीक खान पर वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोप सिद्ध।
  • भ्रष्टाचार में दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों से वसूली के निर्देश।
Advertisment

Seoni Nagar Palika corruption case: मध्य प्रदेश सरकार ने सिवनी नगर पालिका परिषद में वित्तीय गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। सरकार ने मामले में दोषी पाए जाने के बाद कांग्रेस से नगर पालिका अध्यक्ष शफीक खान को तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया है। साथ ही शासन ने रिकवरी के आदेश जारी किए हैं। वहीं खान की कुर्सी जाते ही सिवनी कांग्रेस में हड़कंप मच गया।

भ्रष्टाचार के मामले में बड़ी कार्रवाई

सिवनी नगर पालिका में लंबे समय से चल रही वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामलों पर आखिरकार मध्य प्रदेश सरकार ने एक्शन लिया है। सरकार ने नगर पालिका अध्यक्ष और कांग्रेस नेता शफीक खान को पद से हटा दिया है। यह कार्रवाई मध्य प्रदेश नगरपालिका अधिनियम 1961 के के तहत की गई है। शफीक खान के खिलाफ निर्माण कार्यों और सामग्री खरीद में वित्तीय अनियमितताओं के गंभीर आरोप सिद्ध हुए हैं। राज्य शासन ने इस कार्रवाई को लेकर आदेश जारी किया है।

भ्रष्टाचार की जांच, दोषी पाए गए कई अधिकारी

जानकारी के अनुसार नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा की गई जांच में पाया गया कि सिवनी नगर पालिका अध्यक्ष शफीक खान समेत कई अधिकारी और कर्मचारी भ्रष्टाचार में लिप्त थे। सभी से राजस्व की वसूली करने के आदेश जारी भी किए गए हैं।

Advertisment

सिवनी नगर पालिका बना भ्रष्टाचार का गढ़

स्थानीय लोगों के अनुसार, नगर पालिका में कांग्रेस की सत्ता के बावजूद सालों से जमकर भ्रष्टाचार होता रहा। सत्ताधारी दलों की नजर होते हुए भी कोई कड़ी कार्रवाई नहीं हुई। नगर पालिका में जनता के पैसे की जमकर लूट की गई।

लीज घोटाले ने बढ़ाई चिंता

सभापति हाजी सोहेल पाशा ने करोड़ों की संपत्ति को बेहद सस्ते दामों पर लीज पर देने का आरोप लगाया था। इसके बाद उन्हें पद से हटाने की कार्रवाई ने राजनीतिक साजिश की ओर इशारा किया। मामले में हाजी पाशा ने शिकायत को लेकर पद से हटाने के आरोप लगाए थे। इधर, जनता और सामाजिक संगठनों का कहना है कि अब तक के घोटालों की स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराई जाए और दोषियों से सख्त वसूली की जाए।

कांग्रेस की चुप्पी पर भी उठे सवाल

स्थानीय लोगों ने कहा कि नगर पालिका में भ्रष्टाचार खुलकर चलता रहा लेकिन कांग्रेस ने गंभीरता नहीं दिखाई। स्थानीय कांग्रेस नेताओं की ओर से पूरे मामले में चुप्पी साधे रखने पर भी जनता ने सवाल उठाए हैं। जिला अध्यक्ष राजकुमार खुराना की निष्क्रियता को लेकर भी नाराजगी है।

Advertisment

ये खबर भी पढ़ें... फरहान बोला- ये सवाब का काम, कोई पछतावा नहीं, हिंदू लड़कियों से दुष्कर्म करना था टारगेट

कुर्सी के नया दावेदार कौन?

शफीक खान को अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद नया नपाध्यक्ष कौन होगा इसको लेकर चर्चा जोरों पर हैं, अब सवाल यह है कि शफीक खान की जगह कौन लेगा? क्या कांग्रेस फिर से अध्यक्ष बनाएगी या बीजेपी इस अवसर को भुनाएगी?

शादी कर दुबई ले गया पति, बनाया इस्लाम अपनाने का दबाव, पत्नी नहीं मानी तो पीटा, घर से निकाला

Advertisment

publive-image

Bhopal Nurse Marriage Case: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में शादी के बाद पत्नी पर धर्मांतरण के लिए दबाव बनाने और प्रताड़ित करने का गंभीर मामला सामने आया है। भोपाल में एक हिंदू नर्स ने दस साल पहले दुबई के रहने वाले कारोबारी गानिम से अंतरधार्मिक विवाह किया था, साथ ही शर्त रखी थी कि दोनों अपना-अपना धर्म निभाएंगे, लेकिन पत्नी को दुबई ले जाने पति गानिम ने असली रंग दिखाना शुरू कर दिया। खबर पूरी पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

Seoni Politics Seoni Nagar Palika Corruption Case Seoni Nagar Palika Chairman Shafiq Khan Seoni Municipality Seoni Congress Municipal President Removed Municipal Irregularities Madhya Pradesh government Lease Scam
Advertisment
चैनल से जुड़ें