Advertisment

MP News: भोपाल से मात्र इतनी दूरी पर है MP का मालदीव, इस वीकेंड बना लें यहां घूमने का प्लान

MP Tourism News: मध्य प्रदेश को भारत का दिल कहा जाता है।प्रकृति का खूबसूरती की बात हो या सफाई की बात मध्य प्रदेश किसी मामले में पीछे नहीं है।

author-image
Kalpana Madhu
MP News: भोपाल से मात्र इतनी दूरी पर है MP का मालदीव, इस वीकेंड बना लें यहां घूमने का प्लान

MP Tourism News: मध्य प्रदेश को भारत का दिल कहा जाता है। चाहे प्रकृति का खूबसूरती की बात हो या सफाई की बात मध्य प्रदेश किसी मामले में पीछे नहीं है। मध्य प्रदेश को देश का दिल भी कहा जाता है।

Advertisment

आज हम आपको बताएंगे मध्य प्रदेश के आइलैंड (Island of Madhya Pradesh) के बारे में जो कि जबलपुर के पास है। इस छोटे से आइलैंड का नाम पायली है जो कि नर्मदा के तट पर बना है।

इस आइलैंड पर बना है एक रेस्ट हाउस भी

यहां पर नदी में बने एक टापू में अंग्रेजों के जमाने का रेस्टहाउस बना है। नाव से नदी पार कर टापू में जाना कभी न भूलने वाला अनुभव है। ऊपर से सुबह सूर्योदय और शाम को सूर्यास्त का नजारा इसे और अच्छा और मोहक बना देता है।

यहां से कर सकते है बुकिंग

पायली को इको टूरिज्म के तहत डेवलप किया गया है। यहां वन विभाग का रेस्ट हाउस है। ठहरने के लिए दो कमरे हैं। इसकी बुकिंग वन विभाग से होती है। चारों ओर जंगल से घिरा है। नर्मदा नदी पर टापूनुमा तीन अलग स्पॉट जो ऊंचाई पर बने गेस्ट हाउस से बेहद खूबसूरत दिखते हैं।

Advertisment

कैसे पहुंचे इस जगह पर

बता दें कि यह पूरा इलाका जंगलों से घिरा है। यहां पहुँचने के लिए कच्ची सड़क मार्ग है । यहां से करीब एक दर्जन नाव भी चलती हैं जो टापू तक पहुंचा देती है। यहां पर आपको छोटे-छोटे पक्षी भी घूमते मिलेंगे । ये खूबसूरत जगह घंसौर विकासखंड मुख्यालय से लगभग 18 किमी दूरी पर स्थित पायली जबलपुर, मंडला और सिवनी की सीमा के पास स्थित है। अगर राजधानी से यहां जाने का प्लान बना रहे हैं तो आपको बता दें कि भोपल से इसकी दूरी मात्र 6 घंटे की है। यह मनमोहक जगह भोपल से लगभग 300 KM की दूरी पर है।

Advertisment
चैनल से जुड़ें