Advertisment

Share market today: शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 400 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी 17,350 के पार

वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच, आईटी और वित्तीय कंपनियों के शेयर में तेजी के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स बुधवार को शुरुआती कारोबार में 400 अंक से अधिक चढ़ गया।

author-image
Bansal Desk
Share Market closing bell : हरे निशान पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स में 650 अंक का उछाल

मुंबई। वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच, आईटी और वित्तीय कंपनियों के शेयर में तेजी के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स बुधवार को शुरुआती कारोबार में 400 अंक से अधिक चढ़ गया।

Advertisment

सेंसेक्स और निफ्टी

इस दौरान 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 413.19 अंक या 0.71 प्रतिशत बढ़कर 58,221.77 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह निफ्टी 118 अंक या 0.68  फीसदी की तेजी के साथ 17,384.75 पर आ गया।

 इन शेयरों में बढ़त

सेंसेक्स में सबसे अधिक 2.13 प्रतिशत की बढ़त टेक महिंद्रा में हुई। इसके अलावा विप्रो, एचसीएल टेक, टाइटन, इंफोसिस, बजाज फिनसर्व, मारूति और बजाज फाइनेंस भी बढ़त दर्ज करने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।

ये शेयर लाल निशान पर

दूसरी ओर सन फार्मा, भारती एयरटेल, एनटीपीसी और नेस्ले इंडिया लाल निशान में थे।  पिछले सत्र में 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 187.39 अंक यानी 0.33 प्रतिशत मजबूत होकर 57,808.58 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 53.15 अंक यानी 0.31 प्रतिशत लाभ के साथ 17,266.75 अंक पर बंद हुआ।

Advertisment

इन एशियाई बाजारों का हाल

अन्य एशियाई बाजारों में हांगकांग, तोक्यो, शंघाई और सियोल के मध्य सत्र के सौदों में तेजी थी। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.20 प्रतिशत बढ़कर 90.96 डॉलर प्रति बैरल हो गया। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को सकल आधार पर 1,967.89 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Top Gainers of Nifty today share market news stock to buy Stock Market Today stock market news stock market live today stock market india Stock Market share market news today live Share Market News Today Share Market News Share Market Live Updates share market live update Share Market Live share market after budget Share Market share bazar crash today live share market latest share market news today in hindi latest share market news
Advertisment
चैनल से जुड़ें