Advertisment

Stock Market News: आज पहली बार Sensex 80000 के पास, अडानी ग्रुप के अधिकतर शेयरों में तेजी,बजट से पहले बाजार में बढ़ोतरी

Stock Market News: भारतीय शेयर बाजार (Stock Market) के लिए मंगलवार को दिन अच्‍छा दिख रहा है। मार्केट के प्री-ओपनिंग सेशन में ही इतिहास

author-image
Aman jain
Stock Market News: आज पहली बार Sensex 80000 के पास, अडानी ग्रुप के अधिकतर शेयरों में तेजी,बजट से पहले बाजार में बढ़ोतरी

Stock Market News: भारतीय शेयर बाजार (Stock Market) के लिए मंगलवार को दिन अच्‍छा दिख रहा है। मार्केट के प्री-ओपनिंग सेशन में ही इतिहास रचते हुए बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के 30 शेयरों वाले सेंसेक्स ने पहली बार 80,000 का आंकड़ा छू लिया है।

Advertisment

आज शेयर मार्केट नया इतिहास रचने के बाद थोड़ा नीचे आया है। शुरुआत में सेंसेक्स 141 अंक ऊपर 79618 पर ट्रेड कर रहा है। हिंडनबर्ग को सेबी की नोटिस के बाद अडानी ग्रुप के अधिकतर शेयरों तेजी है। अडानी एंटरप्राइजेज लाल है तो अडानी पावर, अडानी पोर्ट्स, अडानी ग्रीन एनर्जी, अडानी टोटल गैस हरे निशान पर ट्रेड कर रहे हैं।

अडानी एनर्जी सॉल्यूशन में करीब डेढ़ फीसद की तेजी है। अडानी विल्मर और एनडीटीवी भी बढ़त पर हैं। जबकि, एसीसी और अंबुजा सीमेंट में कमजोरी दिख रही है।

प्री-ओपन में करीब 300 अंकों से ज्यादा की उछाल के साथ Sensex ने ये आंकड़ा छुआ, हालांकि बाजार में दिन का कारोबार शुरू होने पर भी सेंसेक्स और निफ्टी (Sensex-Nifty) नए ऑल टाइम हाई पर ओपन हुए।

Advertisment

मार्केट खुलते ही मचा धमाल

शेयर मार्केट (Share Market) में मंगलवार को कारोबार शुरू होते ही बीएसई का सेंसेक्स अपने पिछले बंद से 211.30 अंक या 0.27 प्रतिशत बढ़कर 79,687.49 पर शुरुआत की, तो वहीं निफ्टी ओपनिंग के साथ ही 60.20 अंक या 0.25 प्रतिशत बढ़कर 24,202.20 के नए ऑल टाइम हाई लेवल पर पहुंच गया।

मार्केट के ग्लोबली संकेत

मंगलवार को एशियाई बाजारों में गिरावट दर्ज की गई। जापान का निक्केई 225 0.41 प्रतिशत गिरा, जबकि टॉपिक्स सपाट रहा।

दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.22 प्रतिशत गिरा और कोसडैक 0.39 प्रतिशत गिरा। हांगकांग हैंग सेंग इंडेक्स फ्यूचर्स ने कम शुरुआत का संकेत दिया।

Advertisment

1935 शेयर बढ़ोतरी के साथ खुले

मार्केट खुलने के साथ करीब 1935 शेयरों में तेजी आई, 536 शेयरों में गिरावट आई और 97 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

शुरुआत में आयशर मोटर्स (Eicher Motors), विप्रो (Wipro), टेक महिंद्रा (Tech Mahindra), एचसीएल टेक्नोलॉजीज (HCL Tech) और हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) निफ्टी पर सबसे ज्यादा बढ़त बनाए हुए हैं।

वहीं बजाज ऑटो (Bajaj Auto), सन फार्मा (Sun Pharma), बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance), टाटा मोटर्स (Tata Motors) और अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Ent Share) में गिरावट देखने को मिली है।

Advertisment

यह भी पढ़ें-  संसद सत्र का 7वां दिन: संसद में आज धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देंगे पीएम मोदी, बीजेपी संसदीय दल की बैठक शुरू

Advertisment
चैनल से जुड़ें