Advertisment

Share Market today: शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 600 अंक से अधिक गिरा

वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख के बीच और आईटी तथा वित्तीय शेयरों में गिरावट की वजह से शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में 600 अंक से अधिक की गिरावट आयी।

author-image
Bansal Desk
Stock Market Highlights : आज रहा शेयर बाजार निवेशकों के लिए सबसे खराब दिन

मुंबई।  वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख के बीच और आईटी तथा वित्तीय शेयरों में गिरावट की वजह से शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में 600 अंक से अधिक की गिरावट आयी।

Advertisment

सेंसेक्स और निफ्टी

शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला सूचकांक 611.54 अंक या 1.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 58,314.49 पर पहुंच गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 168.95 अंक या 0.96 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,436.90 पर कारोबार कर रहा था।

इन शेयरों मे गिरावट

सेंसेक्स में सबसे अधिक दो प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट इंफोसिस में हुई। इसके अलावा विप्रो, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, एचडीएफसी, बजाज फाइनेंस, एम ऐंड एम और बजाज फिनसर्व के शेयरों में भी गिरावट आई।

लाभ में रहे शेयर

दूसरी ओर एनटीपीसी और नेस्ले इंडिया के शेयर लाभ में रहे।पिछले कारोबारी सत्र में बीएसई सेंसेक्स 460.06 अंक यानी 0.79 प्रतिशत चढ़कर 58,926.03 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह एनएसई का निफ्टी भी 142.05 अंक यानी 0.81 प्रतिशत बढ़कर 17,605.85 अंक पर पहुंच गया।

Advertisment

एशियाई बाजारों का हाल

अन्य एशियाई बाजारों में तोक्यो और शंघाई मध्य सत्र के सौदों में लाभ के साथ कारोबार कर रहे थे जबकि हांगकांग और सियोल नुकसान में थे।इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.16 प्रतिशत गिरकर 91.26 डॉलर प्रति बैरल हो गया। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को सकल आधार पर 1,732.58 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

why stock market is low Top Gainers of Nifty today share market news stock to buy Stock Market Today stock market news stock market live today stock market india Stock Market share market news today live Share Market News Today Share Market News Share Market Live Updates share market live update Share Market Live share market crash Share market closing bell Share Market Close share market after budget Share Market share bazar crash today sensex below by 600 live share market latest share market news today in hindi latest share market news
Advertisment
चैनल से जुड़ें