Advertisment

स्‍मार्टवॉच नहीं ईयरबड्स करेंगे हार्ट रेट और बॉडी टेम्‍प्रेचर ट्रैक: जानें किस कंपनी ने किए लॉन्‍च, क्‍या है कीमत

Sennheiser Momentum Sport: भारत का वियरेबल मार्केट पिछले कुछ सालों से तेजी के साथ काफी बढ़ता जा रहा है। भारतीय मार्केट में ऐसा

author-image
Aman jain
स्‍मार्टवॉच नहीं ईयरबड्स करेंगे हार्ट रेट और बॉडी टेम्‍प्रेचर ट्रैक: जानें किस कंपनी ने किए लॉन्‍च, क्‍या है कीमत

Sennheiser Momentum Sport: भारत का वियरेबल मार्केट पिछले कुछ सालों से तेजी के साथ काफी बढ़ता जा रहा है।

Advertisment

भारतीय मार्केट में ऐसा देखने को मिल रहा है कि डिवाइसेज का यूज करने वाले ज्यादातर यूजर्स हेल्थ और फिटनेस ट्रैकिंग के लिए नई-नई स्मार्टवॉच खरीद रहे हैं।

प्रीमियम वियरेबल डिवाइसेज और साउंड सिस्टम बनाने वाली खास कंपनी Sennheiser ने भारत में प्रीमियम फीचर वाले ईयरबड्स को लॉन्च कर दिया है।

publive-image

इस ईयरबड्स की खास बात है कि इसमें रियल टाइम हार्ट रेट मॉनिटरिंग और टेम्परेटर चेक जैसे हेल्थ फीचर्स दिए गए हैं।

Advertisment

जो कि पहले आपको स्‍मार्टवॉच में देखने को मिलते थे, लेकिन अब ये इन ईयरबड्स में मिल रहे हैं। आइए आज हम आपको इसकी खास स्‍पेसिफिकेशन और फीचर्स की जानकारी देते हैं।

Momentum Sport ईयरबड्स के खास फीचर्स

Momentum Sport ईयरबड्स में मिलने वाले PPG हार्ट रेट सेंसर और बॉडी टेम्प्रेचर सेंसर फिटनेस ऐप्स और डिवाइस को डेटा डिलीवर करते हैं।

https://twitter.com/SennheiserIndia/status/1812736766006149240

जिससे आप इसमें अपनी हेल्‍थ से जुड़े इस डेटा को देख सकते है। इस ईयरबड्स की सबसे अच्छी बात ये कि फिजिकल एक्टिविटी यानी दौड़ने या जिम के दौरान भी ईयरबड्स कानों से गिरते नहीं हैं और डेटा ट्रैकिंग के लिए बढ़िया परफॉर्मेंस दे सकते हैं।

Advertisment

कंपनी की तरफ से बड्स के साथ कानों से ली गई टेम्प्रेचर रीडिंग, कलाई के मेजरमेंट से ज्यादा एक्यूरेट बताई गई है।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1813536286734766132

इसे आसान शब्‍दों में समझें तो ये ईयरबड्स स्‍मार्टवॉच से ज्‍यादा सटीक डेटा को बताते हैं। इसका हार्ट रेट सेंसर 30 से 220 bpm तक की रेंज में हर मिनट के हिसाब से बीट्स को डिटेक्ट कर सकता है।

इन ईयरबड्स में थ्री-एक्सिस एकसीलेरोमीटर, कॉल और ऑडियो प्लेबैक फंक्शन को मैनेज करने के लिए इंफ्रारेड सेंसर्स और कैपेसिटिव टच सेंसर्स दिए गए हैं।

Advertisment

Momentum Sport ईयरबड्स में मिलेगी खास बैटरी

Momentum Sport के इन ईयरबड्स में IP54 रेटिंग के साथ एक बार फुल चार्जिंग के बाद 6 से 24 घंटे तक का प्लेबैक टाइम मिलने का दावा किया जा रहा है।

सिर्फ 10 मिनट की चार्जिंग में इन्हें 1 घंटा चलाया जा सकता है। जिससे कहीं बाहर जाने के दौरान ये आपका ज्‍यादा समय खराब नहीं कराएगी।

क्‍या है इन स्‍पेशल ईयरबड्स की कीमत

कंपनी ने अपने Sennheiser Momentum Sport ईयरबड्स की कीमत 27,990 रुपये तय की है।

Advertisment

इन्हें ब्लैक, ऑलिव और मेटलिक ग्रेफाईट शेड में खरीदा जा सकता है। इन्हें आप कंपनी की वेबसाइट, अमेजन और फ्लिपकार्ट से बुक कर सकते हैं।

ईयरबड्स पर कंपनी 2 साल की वारंटी दे रही है। ये ईयरबड्स आपके लिए एक हेल्‍थ डिवाइस का काम कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें-सोशल मीडिया पर वायरल: अनुपमा की छोटी बहू डिंपी आखिर हैं कौन, जानें इनका असली नाम, देखें खूबसूरत तस्‍वीरें

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें