Advertisment

दूरदर्शन के वरिष्ठ अधिकारी की ईटानगर में मौत

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

ईटानगर, 19 जनवरी (भाषा) दूरदर्शन के एक वरिष्ठ अधिकारी ईटानगर स्थित अपने आधिकारिक आवास में मंगलवार को मृत पाए गए।

Advertisment

आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यहां स्थित दूरदर्शन केंद्र में निदेशक (इंजीनियरिंग) और कार्यालय प्रमुख के. मोरंग (50) की मृत्यु हो गई।

उन्होंने कहा कि आशंका जताई जा रही है कि मोरंग की मृत्यु दिल का दौरा पड़ने से हुई होगी।

सूत्रों ने कहा कि बुधवार को मोरंग के शव का पोस्टमार्टम होने के बाद उनकी मौत का सटीक कारण पता चल पाएगा।

Advertisment

अधिकारी की मौत के समय उनका परिवार साथ नहीं था। मोरंग, 1995 में भारतीय प्रसारण इंजीनियरिंग सेवा में शामिल हुए थे और वह पिछले चार साल से स्थानीय दूरदर्शन केंद्र के प्रमुख थे।

भाषा यश नरेश

नरेश

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें