Advertisment

Ram Mandir Dhan Sangrah: वरिष्ठ कांग्रेस नेता खुर्शीद ने राम मंदिर के लिए दान किए 51 हजार रुपए

Ram Mandir Dhan Sangrah: वरिष्ठ कांग्रेस नेता खुर्शीद अनवर ने राम मंदिर के लिए दान किए 51 हजार रुपए Senior-Congress-leader-Khurshid-Anwar-donated-51-thousand-rupees-for-Ram-temple

author-image
Bansal News
Ram Mandir Dhan Sangrah: वरिष्ठ कांग्रेस नेता खुर्शीद ने राम मंदिर के लिए दान किए 51 हजार रुपए

रतलाम। प्रदेश सहित पूरे देश में राम मंदिर (ram mandir) के लिए धन संग्रह (dhan sangrah) कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। प्रदेश में भी मकर संक्राति के अवसर पर सीएम शिवराज सिंह ने धन संग्रह कार्यक्रम की शुरुआत की थी। अब लगातार प्रदेशवासी अपनी श्रद्धानुसार राशि दान दे रहे हैं। इस अभियान में समाज के हर वर्ग का व्यक्ति बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहा है। प्रदेश के रतलाम जिले में भी निधि समर्पण अभियान जोरों पर है। यहां के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और समाजसेवी खुर्शीद अनवर (khurshid anvar) ने भी मंदिर निर्माण के लिए 51 हजार रुपए की राशि भेंट की है। खुर्शीद ने संघ के अधिकारियों को यह सहयोग राशि भेंट की है।

Advertisment

चेक देकर गृहण की रसीद 
बता दें कि खुर्शीद ने बुधवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला संघ चालक सुरेंद्र सुरेका और विभाग व्यवस्था प्रमुख वीरेंद्र वाफगांवकर को 51 हजार रुपए का चेक भेंट किया। राशि के बदले में संघ के अधिकारियों ने खुर्शीद को रसीद भी प्रदान की। बता दें कि खुर्शीद इससे पहले श्री राम जन्मभूमि मुक्ति अभियान के दौरान हुए राम शिला पूजन के कार्यक्रम में सहभागी बने थे। खुर्शिद ने रतलाम लाई गई शिलाओं का प्रथम पूजन तत्कालीन विहिप अध्यक्ष स्व. भंवर लाल भाटी के मकान पर जाकर किया था। अब खुर्शीद ने राम मंदिर निर्माण में भी अपना सहयोग दिया है।

state senior congress leader Sangh ratlam ramm mandir chanda ram mandir dhan sangrah raily khursid anvar khurseed anvar daan kiye 51 hajar congress leader CG Breaking News bhopal news Bhopal breaking news Bansal News MP CG bhopal Bansal News MP CG Bansal News Live Tv Bansal News bansal mp today news bansal mp news bansal mp Bansal Group bansal bhopal news #ram mandir daan
Advertisment
चैनल से जुड़ें